फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Online application for admission to allahabad university start 12 april

इविवि में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 से

Sat, 06 Apr 2019 01:14 AM IST
दुर्गेश pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: दुर्गेश pandey Updated Sat, 06 Apr 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
Online application for admission to allahabad university start 12 april
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 अप्रैल से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा मई और जून में आयोजित की जाएगी। पिछले साल इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 अप्रैल से शुरू हुए थे। इस बार आवेदन की प्रक्रिया एक दिन विलंब से शुरू होगी। ऐसा एजेंसी के चयन में देरी से हुआ।

विज्ञापन


निर्धारित संख्या से कम एजेंसियों के टेंडर आने के कारण इविवि प्रशासन को नियमों के तहत कई बार टेंडर की तिथि बढ़ानी पड़ी। अब परीक्षा कराने वाली एजेंसी का चयन हो गया है। स्नातक, स्नातकोत्तर, शोध एवं अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा मई के तीसरे सप्ताह से लेकर जून के दूसरे सप्ताह तक आयोजित की जाएगी, जिसकी विस्तृत सूचना इविवि प्रशासन जल्द जारी करेगा।
विज्ञापन


अधिकांश प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विधाओं में होंगी। कुछ परीक्षाएं केवल ऑनलाइन (व्यवसायिक पाठ्यक्रम) एवं संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) केवल ऑफलाइन मोड में होगी।प्रयागराज, कानपुर, बरेली, लखनऊ गोरखपुर, वाराणसी, नई दिल्ली, बंगलूरू, कोलकाता एवं तिरुवनंतपुरम संभावित परीक्षा केंद्र हैं। उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के अतिरिक्त बाकी सभी परीक्षा केंद्रों में केवल ऑनलाइन परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवेश समिति के निदेशक प्रो. मनमोहन कृष्ण के अनुसार किसी भी परीक्षा के लिए आवेदन करने से पूर्व आवेदक अपनी अर्हता सुनिश्चित कर लें। अगर कोई आवेदन किसी परीक्षा के लिए किसी भी चरण में अर्ह नहीं पाया जाता है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। प्रत्येक विषय की प्रवेश परीक्षा की प्रकृति एवं पाठ्यक्रम की विस्तृत सूचना वेबसाइट ‘www.aupravesh2019.com’ पर जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed