{"_id":"613e40598ebc3eb3b354a3bc","slug":"one-nation-one-tax-has-brought-great-relief-to-enlightened-traders-keshari-nath","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक देश, एक टैक्स से प्रबुद्ध व्यापारियों को मिली बड़ी राहत - केशरी नाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक देश, एक टैक्स से प्रबुद्ध व्यापारियों को मिली बड़ी राहत - केशरी नाथ
Sun, 12 Sep 2021 11:31 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:31 PM IST
सार
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि भाजपा पर पूंजीपतियों की पार्टी होने का भी आरोप लगता है, लेकिन प्रबुद्ध जन बताएं कि देश में बड़े उद्योग नहीं लगेंगे, तो काम नही होगा। अगर काम नहीं होगा तो लोगों को कैसे रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बोलते पूर्व राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने रविवार को कहा कि सरकार की तमाम मामलों में कुछ लोग आलोचना करते हैं। पहले नोटबंदी तो फिर उसके बाद जीएसटी पर सवाल खड़े किए गए। लेकिन आज चेन्नई से लेकर प्रयागराज तक एक देश एक टैक्स से प्रबुद्ध व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। केशरी नाथ ने यह बातें रविवार को झलवा के नारायण गेस्ट हाउस में शहर पश्चिमी विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन में कही।
पूर्व राज्यपाल ने कहा कि भाजपा पर पूंजीपतियों की पार्टी होने का भी आरोप लगता है, लेकिन प्रबुद्ध जन बताएं कि देश में बड़े उद्योग नहीं लगेंगे, तो काम नही होगा। अगर काम नहीं होगा तो लोगों को कैसे रोजगार मिलेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि शहर पश्चिमी में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की स्थापना होने से इस क्षेत्र का और तेजी से विकास होगा। मीडिया को शहर पश्चिमी तक आने में दिक्कत होती है ।
उसके लिए प्रयागराज में पायलट प्रोजेक्ट के तहत स्टेट लेवल का मीडिया सेंटर शहर पश्चिमी में बनेगा। शहर पश्चिमी शिक्षा और रोजगार का हब बने इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। सम्मेलन में सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि शहर पश्चिमी के प्रबुद्ध वर्ग ने बड़ा इतिहास लिखा है। उसी का परिणाम है कि आज प्रयागराज में सबसे ज्यादा विकास इसी विधानसभा क्षेत्र में हुआ। सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि यहां हाईकोर्ट पहले से ही है। अब राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय खुलने से न्याय और शिक्षा का लोगों को नया आयाम मिलेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में सोनभद्र विधायक भूपेश चौबे भी शामिल हुए। कहा कि प्रबुद्ध जनों के शहर में धार्मिक व्यवस्था की बात होती है। पहले कथाकथित धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाले लोग कुतुबमीनार और ताजमहल आदि को सर्वश्रेष्ठ बताते थे। लेकिन 2014 के बाद पहली बार मोदी और योगी ने विदेशियों को गंगा का आचमन और आरती कराकर उन्हें भारतीय संस्कृति से रूबरू करवाया। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अभिषेक शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, एसएन मिश्रा, संजय श्रीवास्तव ,शिखा रस्तोगी, राजेश सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।