फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One lakh prize money absconding IPS Manilal Patidar's bank accounts will also be seized

एक लाख के इनामी फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार के बैंक खाते भी होंगे सीज

Wed, 16 Jun 2021 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 16 Jun 2021 09:56 PM IST
सार

  • राजस्थान के डूंगरपुर और अहमदाबाद में दो अचल संपत्तियों की होगी कुर्की 
  • पुलिस ने घर वालों के बयान दर्ज किए, आखिरी बार मार्च में व्हाट्सएप काल से किया था संपर्क 
  • घर वालों ने की अपील, सरेंडर कर दें पुलिस के सामने 

विज्ञापन
One lakh prize money absconding IPS Manilal Patidar's bank accounts will also be seized
मणिलाल पाटीदार आईपीएस - फोटो : amar ujala

विस्तार

फरार आईपीएस मणिलाल पाटीदार की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी है। उनके घर पर फरारी की मुनादी करा दी गई है। अब पुलिस अदालत से जल्द ही कुर्की की इजाजत लेगी। पाटीदार की राजस्थान के डुंगरपुर और गुजरात के अहमदाबाद में अचल संपत्तियों का पता चला है जिसकी कीमत करोड़ों में है। इस बीच पुलिस ने उनके घर वालों के बयान दर्ज किए हैं। घर वालों के मुताबिक मणिलाल ने आखिरी बार मार्च में व्हाट्सएप कॉल किया था। परिजनों ने उनसे सरेंडर की अपील की है। 

विज्ञापन


महोबा के पूर्व एसपी रहे आईपीएस मणिलाल पाटीदार की राजस्थान के डूंगरूपुर के सरोदा में दो बिस्वा जमीन और अहमदाबाद में एक लक्जरी फ्लैट का पता चला है। उनके घर पर फरारी की मुनादी कराई गई है। अब पुलिस संपत्तियों को कुर्क करने की तैयारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अदालत में प्रार्थनापत्र देकर अनुमति ली जाएगी।

विज्ञापन

One lakh prize money absconding IPS Manilal Patidar's bank accounts will also be seized
bank account - फोटो : demo pic
इसके साथ ही मणिलाल के बैंक खातों को भी सीज किया जाएगा। पुलिस ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। आईपीएस मणिलाल सरेंडर कर दें, इसके लिए पुलिस ने कुछ समय पहले उनके घर वालों से भी बात की थी। पुलिस ने सभी के बयान दर्ज किए। उनके परिवार में पिता रामजी, मां हुक्की देव, पत्नी रमिला और दो बेटे हैं। भाई हरीश पाटीदार तथा परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि बताया कि घटना के बाद मणिलाल व्हाट्सएप कालिंग से उनके संपर्क में थे। उन्होंने आखिरी बार मार्च में व्हाट्सएप कॉल किया था। उसके बाद से उनका फोन नहीं आया। परिवार वालों का कहना था कि उन्होंने खुद मणिलाल से सरेंडर करने को कहा था। 

मामले की जांच कर रहे एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया पुलिस संपत्तियों और खातों की जांच कर रही है। जल्द ही संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परिवार वालों तथा अन्य करीबियों के माध्यम से उनसे सरेंडर की अपील की जा रही है। 

कारोबारी से वसूली और हत्या में फंसे थे पूर्व एसपी 
महोबा में आठ सितंबर को क्रशर प्लांट कारोबारी इंद्रकांत तिवारी को गोली मार दी गई थी। कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो गई। इंद्रकांत के भाई ने महोबा के तत्कालीन एसपी मणिलाल पाटीदार पर आरोप लगाया था कि उन्होंने इंद्रकांत से छह लाख महीना मांगे थे। जब इंद्रकांत ने विरोध किया तो उसे गोली मार दी गई। मणिलाल पाटीदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके बाद से ही वह फरार चल रहे हैं। एडीजी जोन के आदेश पर इस मामले की जांच एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed