फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One child died, two injured due to firing in the engagement, girl's brother sued

Prayagraj : सगाई में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक बच्चे की मौत, दो घायल, लड़की के भाई पर मुकदमा

Wed, 09 Oct 2024 11:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 09 Oct 2024 11:31 AM IST
सार

भसुंदर गांव निवासी राजकरण यादव के बेटे सूरज यादव की शादी केचुहा के पप्पू यादव पुत्र राम नरायण यादव की पुत्री के साथ तय हुई है। सोमवार को सगाई समारोह में परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार भी शामिल थे। इसी दौरान पप्पू यादव के लड़के अमन ने दो नली बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह नाबालिग बताया जा रहा है।

विज्ञापन
One child died, two injured due to firing in the engagement, girl's brother sued
कार्तिकेय यादव। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

करछना थाना क्षेत्र के केचुहा गांव में सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान एक बच्चे की गोली लगने से मौत हो गई। दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक बच्चे के पिता ने लड़की के भाई पर मुकदमा कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


भसुंदर गांव निवासी राजकरण यादव के बेटे सूरज यादव की शादी केचुहा के पप्पू यादव पुत्र राम नरायण यादव की पुत्री के साथ तय हुई है। सोमवार को सगाई समारोह में परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदार भी शामिल थे। इसी दौरान पप्पू यादव के लड़के नाबालिग ने दो नली बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। अचानक एक गोली फायर होने के बाद दूसरी बंदूक की नली में फंस गई. गोली निकालने के  दौरान अचानक फायर हो गया। गोली पास में कुर्सी पर बैठे कार्तिकेय (7) पुत्र ज्ञान शंकर यादव, आयुष (11) पुत्र जय सिंह और राधा (11) पुत्री दीप नारायण को छर्रे लग गए। आनन फानन में तीनों के देवरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने कार्तिकेय को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


आयुष निवासी भिटार थाना करछना और राधा निवासी कूची थाना मेजा की हालत गंभीर बनी हुई है। पेट में छर्रे लगने से राधा की हालत ज्यादा नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मना करने के बावजूद आरोपी जबरन फायरिंग करता रहा। रात में चाचा रमाशंकर ने अमन उर्फ अखिलेश पुत्र पप्पू यादव के खिलाफ तहरीर दी। मृतक दो भाइयों ने छोटा था। पिता खेती बारी करते हैं। एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बच्चों के शरीर से ऑपरेशन कर निकाले गए छर्रे

करछना के केचुहा गांव में हर्ष फायरिंग में घायल आयुष (11) और राधा (11) को निजी अस्पताल से एसआरएन रेफर कर दिया गया है। मंगलवार को दोनों के शरीर से छर्रे निकाल दिए गए। रविशंकर ने बताया कि आयुष के दाहिने हाथ में करीब 10 जबकि राधा के पेट में करीब पांच छर्रे धंसे थे। मंगलवार को डॉक्टरों ने दोनों का ऑपरेशन कर शरीर से छर्रे निकाल दिए। डॉ. सोनू सिंह ने बताया कि दोनों की हालत सही है। 

हर्ष फायरिंग करने वाला पुलिस की गिरफ्त में, बोला- कारतूस लोड करने पर गलती से चली गोली

केचुहा गांव में सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से कार्तिकेय की मौत के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त प्वाइंट 12 बोर की दोनाली बंदूक और एक कारतूस बरामद किया है। करछना एसीपी वरुण कुमार ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई थी। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर टीम ने आरोपी को केचुहा डीह मोड़ के पास से पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमे में दो धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। जांच में पता चला कि आरोपी ने हाल ही में 12वीं पास की है। एसीपी ने बताया कि बंदूक के लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति कर दी गई है। जल्द ही लाइसेंस निरस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed