{"_id":"61e5ba11fc59a1256d1d4841","slug":"one-arrested-in-khushrobagh-assault-case-allahabad-news-ald3252067192","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशरोबाग मारपीट मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशरोबाग मारपीट मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुसरोबाग मारपीट मामले में एक गिरफ्तार, तीन नामजद
प्रयागराज। खुसरोबाग में तीन युवकों को ईट-पत्थर और लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने सोमवार को एक को गिरफ्तार कर लिया। वीडियो फुटेज से अब तक सात लोगों की पहचान हो चुकी है। जल्द ही उन्हें भी नामजद किया जाएगा।
अकबरपुर के साहिल, अजहर तथा अल्फाज शनिवार को खुसरोबाग घूमने गए थे। वहीं पर लकड़ी मंडी के रहने वाले कुछ लड़कों से उनका विवाद हो गया। झगड़े के बाद वह बस्ती की तरफ भागे। वहां लोगों ने उन्हें घेर लिया। उन्हें ईट पत्थर और डंडे से पीटकर तीनों को लहूलुहान कर दिया। तीनों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। उनकी तहरीर पर लकड़ मंडी के सौरभ, अजय और करन को नामजद किया गया। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद ने बताया कि रविवार को सौरभ को गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक सात लोगों की पहचान हो चुकी है। संवाद