प्रयागराज : भाजपा नेता के भाई की हत्या का एक आरोपी हिरासत में
बड़ा चाका निवासी बृजेश सिंह की बृहस्पतिवार को मलहरा ओवर ब्रिज के नीचे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई अजीत ने दीपू शर्मा उसके चारों भाई गप्पू शर्मा, ज्ञानू शर्मा, संदीप शर्मा, रंदीप शर्मा व पिता सिद्धनाथ शर्मा के खिलाफ पुरानी रंजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा बूथ अध्यक्ष के भाई बृजेश सिंह की हत्या में नामजद आरोपियों में एक आरोपी को शनिवार को नैनी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपी से अभी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के साथ ही पुलिस ने हत्या के पहले रेकी के लिए प्रयुक्त कार को भी बरामद कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
बड़ा चाका निवासी बृजेश सिंह की बृहस्पतिवार को मलहरा ओवर ब्रिज के नीचे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भाई अजीत ने दीपू शर्मा उसके चारों भाई गप्पू शर्मा, ज्ञानू शर्मा, संदीप शर्मा, रंदीप शर्मा व पिता सिद्धनाथ शर्मा के खिलाफ पुरानी रंजिश के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था। मामले में पुलिस ने शनिवार को एक नामजद आरोपी को पकड़ने के साथ ही हत्या के पहले रेकी में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।
हालांकि पुलिस अभी किसी भी गिरफ्तारी से इनकार कर रही है। सीओ करछना ने बताया कि मामले में कुछ सफलता मिली है। पूछताछ जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। नैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्या के पहले रेकी में प्रयुक्त कार बरामद की गई है। नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
आरोपी दीपू ने गांव में खोला था ऑफिस
बृजेश सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी दीपू शर्मा ने गांव में ही ऑफिस खोलकर प्लाटिंग का काम शुरू किया था। गांव वालों की माने तो गांव के आस-पास खाली पड़ी जमीनों पर प्लाटिंग को लेकर भी उसका बृजेश से कुछ विवाद हुआ था। पुलिस मामले में दीपू की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लाई है। पूछताछ में उसने जमीन को लेकर विवाद की बात को स्वीकारा है।
बृजेश के हत्या भाड़े के शूटर ?
नैनी। बड़ा चाका निवासी बृजेश सिंह की हत्या भाड़े के शूटरों ने की? तमाम लोगों ने इस बात की आशंका जताई है। पुलिस को भी यही आशंका है। जिस तरह कातिलों ने हत्या की और वहां से भाग निकले। वह प्रोफेशनल हत्यारों का काम लगता है। जांच की जा रही है।