फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the shoulders of Om, the responsibility of the family

ओम के कंधे पर थी परिवार की जिम्मेदारी

Tue, 16 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
On the shoulders of Om, the responsibility of the family
प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने के कलिकापुर सराय खानदेव में अधिवक्ता के बिलखते परिजन। - फोटो : PRATAPGARH
ओम के कंधों पर थी परिवार की जिम्मेदारी
विज्ञापन

इंटर कालेज का भी करते थे संचालन, डेरवा डिग्री कालेज के थे उपप्रबंधक
दो बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया, शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
जेठवारा। अधिवक्ता ओम मिश्रा विहिप की राजनीति करने के साथ ही शिक्षण संस्थान का संचालन भी करते थे। इसके बावजूद वह वकालत पेशे के प्रति बहुत ही जिम्मेदार थे। पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर थी। सोमवार को कचहरी के लिए निकले ओम का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मासूम बेटों के सिर से पिता का साया छिन गया।

महेशगंज थाना क्षेत्र के कलिकापुर ढिंगौसी निवासी अधिवक्ता ओम मिश्रा सोमवार को घर से बाइक लेकर निकले। परिवार के लोगों से शाम को लौटने की बात कही थी, लेकिन दोपहर में ही खून से लथपथ ओम का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी, मां व बच्चों के साथ ही भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल था। पांच भाइयों में सबसे बड़े ओम के दो बेटे अच्युत व आनिदय हैं। पत्नी नीलम भी पति का शव देखकर बेहोश हो जा रही थी। ओम के कंधों पर परिवार की जिम्मेदारी थी। वह कचहरी में सीनियर अधिवक्ता केके मिश्रा के बस्ते से वकालत सीखने के बाद प्रैक्टिस करते थे। वह डेरवा डिग्री कालेज में उपप्रबंधक भी थे। गांव में ही इंटर कालेज खोल रखा था। जिसका संचालन वह खुद करते थे। हर कोई मासूम बच्चों के चेहरे को देखते ही रोने लगता।

महेशगंज थाने के कलिकापुर सराय खानदेव अधिवक्ता के घर पहुंचे एसपी परिजनों को ढांढस बंधाते हुए।

महेशगंज थाने के कलिकापुर सराय खानदेव अधिवक्ता के घर पहुंचे एसपी परिजनों को ढांढस बंधाते हुए।- फोटो : PRATAPGARH

महेशगंज थाने के कलिकापुर सराय खानदेव में मृत अधिवक्ता की बिलखती पत्नी।

महेशगंज थाने के कलिकापुर सराय खानदेव में मृत अधिवक्ता की बिलखती पत्नी।- फोटो : PRATAPGARH

महेशगंज थाने के कलिकापुर सराय खानदेव अधिवक्ता की बिलखती बहन को ले जाते पिता।

महेशगंज थाने के कलिकापुर सराय खानदेव अधिवक्ता की बिलखती बहन को ले जाते पिता।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed