फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the lines of airport, luggage trolley facility will be available at four railway stations

Prayagraj News: एयरपोर्ट की तर्ज पर चार रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी लगेज ट्राॅली की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
On the lines of airport, luggage trolley facility will be available at four railway stations
प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज छिवकी और अलीगढ़ जंक्शन पर यात्रियों को अब एयरपोर्ट की तर्ज पर लगेज ट्रॉली की सुविधा मिलेगी। इन स्टेशनों पर यात्री सुविधा केंद्र का संचालन इसी माह शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत सबसे पहले प्रयागराज जंक्शन से होगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों ही तय हुआ था कि उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधा केंद्र खोले जाएंगे। फिलहाल, प्रयागराज जंक्शन समेत चार स्टेशनों पर इसी माह यात्री सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। इन्हें खोले जाने की तिथि का इसी सप्ताह एलान हो सकता है। प्रयागराज जंक्शन के सिटी साइड के मुख्य हॉल और सिविल लाइंस साइड के प्लेटफॉर्म नंबर छह पर इसका काउंटर भी तैयार हो गया है। साथ ही इसके माध्यम से दी जाने वाली सुविधाएं एवं शुल्क का भी काउंटर पर उल्लेख कर दिया गया है।
विज्ञापन

जंक्शन पर यात्री सुविधा केंद्र का संचालन रिस्पांस कार्गों मूवर्स नाम की एजेंसी को दिया गया है। इसके माध्यम से टैक्सी सेवा, होटल, रिटायरिंग रूम, टूर पैकेज बुकिंग, यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग, आईआरसीटीसी के माध्यम से खाना ऑर्डर, पानी, ओटीसी दवाएं, सेनेटरी पैड, डायपर, गर्म दूध आदि की सुविधाएं रहेंगी। हालांकि, लगेज ट्रॉली का शुल्क काफी है। इसका शुल्क 150 और 250 रुपये रखा गया है। यही रेट तरह व्हीलचेयर का भी रखा गया है। अभी रेलवे द्वारा यात्रियों को फ्री में व्हीलचेयर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::कोट
इसी माह प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज छिवकी, अलीगढ़ जंक्शन पर यात्री सुविधा केंद्र खुल जाएंगे। इसे खोले जाने की तिथि का जल्द एलान होगा। -हिमांशु शुक्ला, सीनियर डीसीएम, प्रयागराज मंडल

दूसरे चरण में इन स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा
मिर्जापुर, टूंडला, खुर्जा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, मैनपुरी, इटावा, पनकी धाम, कानपुर अनवरगंज, गोविंदपुरी, फतेहपुर, मानिकपुर, विंध्याचल, चुनार एवं सोनभद्र।
केंद्र से मिलेंगी ये सुविधाएं
सेवा का नाम : शुल्क
प्रीमियम पोर्टर सेवा एवं लगेज ट्रॉली : 150 रुपये और 250 रुपये एवं प्रतीक्षा शुल्क प्रति 30 मिनट 50 रुपये
व्हीलचेयर सेवा : 150 रुपये और 250 रुपये एवं प्रतीक्षा शुल्क प्रति 30 मिनट 50 रुपये
टैक्सी सेवा : प्रति किमी एवं किराये के आधार पर
होटल/रिटायरिंग रूम बुकिंग : वास्तविक आधार पर शुल्क
निर्दिष्ट स्टेशनों पर घर से रेलवे स्टेशन और वापस जाने की सुविधा : निश्चित शुल्क सेवाएं ( स्थान के आधार पर)
टूर पैकेज बुकिंग : वास्तविक आधार पर शुल्क
यात्रा के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए सहायता : नि:शुल्क
पर्यटक जानकारी : नि:शुल्क
पानी की बोतल, ओटीसी दवाएं, सेनेटरी पैड, डायपर, बच्चों के लिए गर्म दूध : एमआरपी प्लस सर्विस चार्ज 20 रुपये प्रति सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed