फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the instructions of the government to investigate the safety of prison team reached

जेल की सुरक्षा को लेकर शासन के निर्देश पर जांच करने पहुंची टीम

Sat, 23 Jan 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sat, 23 Jan 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन

नैनी सेन्ट्रल जेल की सुरक्षा को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से जेल के बाहर ऊंची-ऊंची दीवारों का निर्माण कराया गया है। जिससे जेल की सुरक्षा में कोई सेंधमारी न कर सके। वहीं जेल में बंदियों की संख्या अधिक और क्षमता कम होने के कारण जेल कैंपस में ही जिला जेल का निर्माण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन

उसी जेल की दीवारों से दीवारों से सौ फिट की दूरी पर कोई एक बड़े अपार्टमेंट का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि जेल की दीवारों से सौ फिट की दूरी तक कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। ऐसे में सेन्ट्रल जेल की दीवार से सटे एक बड़े अपार्टमेंट का निर्माण हो रहा था। जिससे जेल प्रशासन की नोटिस मिलने के बाद एडीए ने रुकवा दिया। जिसकी जांच शासन स्तर पर चल रही थी। 

विज्ञापन


शासन स्तर पर इसकी जांच के लिये एक टीम बनाई भी बनाई गयी है। जिस टीम के तहत शुक्रवार को डीएम, एसएसपी, एसपी यमुनापार सहित एडीए के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद जिलाधिकारी व एसएसपी ने जेल का भी मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

केन्द्रीय कारागार नैनी में कैदियों की संख्या अधिक और क्षमता कम होने के कारण जेल कैंपस में ही जिला जेल बनाया जा रहा है। जिसकी तैयारी कई महीनों से चल रही है। लेकिन जहां जिला जेल का निर्माण कार्य चल रहा है वहीं जेल की दीवारों से लगे अपार्टमेंट को जेल की सुरक्षा को देखते हुए जेेल प्रशासन ने एक नोटिस जारी की थी। जिसके बाद से निर्माण कार्य पर एडीए प्रशासन ने रोक लगा दी थी। अपार्टमेंट का निर्माण कार्य बंद हो गया था। निर्माण कार्य को देखते हुए शासन की ओर से एक कमेटी का गठन भी किया गया था। 


जिसमें जिलाधिकारी संजय कुमार, एसएसपी केएस इमैनुअल, जेल डीआईजी, एडीए के अधिकारी व जेल सुरक्षा मुख्यालय से आये सुरेश्वर सिंह शामिल थे। शुक्रवार केेे दिन टीम के सभी सदस्यों ने जेल पहुंचकर घंटों मुआयना किया और जेल से सटी उस बिल्डिंग की ऊंचाईयों का भी मुआयना किया। उस दौरान अधिकारियों ने जेल के निर्माण से पहले ही उसमें रहने वाले बंदियों की सुरक्षा को आंका और कुछ अहम निर्णय लिये। हालांकि इस बाबत में जिलाधिकारी संजय कुमार ने शासन के आदेश पर बनाई गई टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। अभी जांच की जा रही है। 


नैैनी सेन्ट्रल जेल से महज बीस फिट की दूरी पर बने चार से पांच मंजिले मकानों की खबर को पहले भी प्रकाशित किया जा चुका है। जिसके बाद से प्रशासन के निर्देश पर जिला जेल के बगल बन रहे अपार्टमेंट के निर्माण कार्य को तो प्रशासन ने रोकवा दिया। लेकिन जेल रोड के पीछे बनी कालोनी में जेल दीवार के बराबर बनाये गये मकानों को अधिकारियों ने संज्ञान में नहीं लिया। सूत्रों के अनुसार इस कालोनी में जेल कर्मियों के अपने भी मकान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed