फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the birth anniversary of Sardar Patel, oath was administered for the unity and integrity of the country

Prayagraj : जयंती पर याद किए गए सरदार पटेल, देश की एकता और अखंडता के लिए दिलाई गई शपथ

Tue, 31 Oct 2023 04:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 31 Oct 2023 04:29 PM IST
सार

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर एकता दौड़ तथा अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग) की ओर से किया गया। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। 

विज्ञापन
On the birth anniversary of Sardar Patel, oath was administered for the unity and integrity of the country
सरदार पटेल की जयंती पर रेलवे की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के अलावा विद्यालयों और विभिन्न राजनीतिक और संगठनों की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर सरदार पटेल को याद किया गया। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। स्कूलों में तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही मंच के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन से जुड़े पहलुओं पर मंचन किया गया।

विज्ञापन


सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर एकता दौड़ तथा अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग) की ओर से किया गया। शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क से एकता दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ प्रदर्शनी स्थल क्षेत्रीय अभिलेखागार कार्यालय मेडिकल चौराहा, प्रयागराज पर समाप्त हुई। दौड़ में सिविल डिफेंस तथा पुलिस के अधिकारी, जवानों के साथ साथ अतिथियों ने प्रतिभाग किया। एकता दौड़ का शुभांरभ भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने किया।

विज्ञापन

सरदार पटेल विषयक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

इसके बाद क्षेत्रीय अभिलेखागार में सरदार पटेल विषयक अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया, जिसका उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो हेरंब चतुर्वेदी ने किया। अतिथियों का स्वागत तथा कार्यक्रम का संयोजन राकेश कुमार वर्मा, प्राविधिक सहायक द्वारा किया गया। इस अवसर पर चंद्रबली पटेल एडवोकेट, रंगबली पटेल, श्याम सुंदर पटेल, श्याम कृष्ण पांडेय,डॉ. अंगद पटेल, नरेश शर्मा, विजय पटेल, विशु दादा, वीरेंद्र पाठक, रत्नेश द्विवेदी, हरीशचंद्र दुबे, विकास यादव, शुभम कुमार आदि रहे।

मंगलवार को पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन रामबाग की ओर से भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप मे मनाई गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर 148 वीं जयंती पर नमन करते हुए कहा कि भारत को एकजुट करने वाले व्यक्ति के रूप मे उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर पेंशनरों को शपथ भी दिलाई गई। 

देश की एकता के लिए दिलाई गई शपथ
 
राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए समर्पित रहुँगा मै यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं! मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से सकल्प करता हूं। 

कार्यक्रम की अध्यछता राजेश यादव संचालन डीएन. पाण्डेय एवं आभार अनिल कुमार पांडेय ने किया। नई पेंशनर्स बुलेटिन का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्र गांधी की पुण्यतिथि पर दो मिनट का मौन रख कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से पीएन जायसवाल, आरएन तिवारी, योगेन्द्र कुमार पांडेय, मुन्ना जी, द्वारका प्रसाद, उदय चन्द्र परदेशी, लक्ष्मी राय, एमपी. पाठक, डीएन उपाध्याय, उदय चन्द्र सोनकर, बी जैड. खान रवि शंकर मिश्रा सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर इंदिरा को किया नमन

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाई। आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेसियों ने आनंद भवन पहुंचकर इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि भारत को मजबूत, आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए स्वर्गीय इंदिरा गांधी के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और विवेकानंद पाठक ने इंदिरा गांधी को विश्व शांति का प्रतीक बताते हुए कहा कि वह गुट निरपेक्ष आंदोलन की नेता थीं। उन्होंने राजनेताओं से सरदार पटेल और इंदिरा गांधी के नाम को राजनीति में घसीटे जाने से बाज आने को कहा। इसके बाद कांग्रेसियों ने सर्किट हाउस चौराहा स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया।

इस दौरान: जिला शहर कमेटी के प्रवक्ता हसीब अहमद, मनोज पासी, रईस अहमद, राकेश पटेल, मो. हसीन, भानु कुशवाहा, लाल सिंह पटेल, शकील अहमद, जितेश मिश्रा, एहतेशाम अहमद, सुनील यादव, तबरेज़ अहमद समेत आदि लोग मौजूद रहे।

भाजपाइयों ने सरदार पटेल को किया याद

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में शहर पश्चिमी के मुंडेरा स्थित सरदार पटेल पार्क पर आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारतीय राष्ट्रीय एकता व अखंडता के प्रतीक, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उनकी मूर्ति की साफ सफाई करके माल्यार्पण कर सभी पदधिकारियों ने उन्हे नमन किया। 


मनोज कुशवाहा ने कहा आपने अटल इरादों से देश के अनेक छोटी छोटी रियासतों में बटे भारत को एकता के सूत्र में वाले आधुनिक भारत के शिल्पकार पूर्व उपप्रधानमंत्री,भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल का देश सदा ऋणी रहेगा। उनके मजबूत इरादे के कारण ही लोग उन्हें लौह पुरुष के रूप में जानते और पुकारते हैं। कार्यक्रम में सतीश प्रजापति, राधा कुमारी, आदित्य तिवारी, प्रमोद पटेल, गुलाब सिंह, अभिषेक कुमार, अनीता राज, संजय यादव, महेंद्र पटेल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed