फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Saturday afternoon, lawyers apprehended a young man dressed as a lawyer roaming the district court premises

Prayagraj News: विवाह हो या पिकनिक किराये पर मिलेगी यूपीएसआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
On Saturday afternoon, lawyers apprehended a young man dressed as a lawyer roaming the district court premises
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) अब आम जन को एक सुविधा देने जा रहा है। पिकनिक, शादी-ब्याह या बरात के लिए रोडवेज की आधुनिक और लग्जरी इलेक्ट्रिक बसें किराये पर बुक की जा सकेंगी।
विज्ञापन

इस वातानुकूलित बस के 12 घंटे का कुल किराया 17,784 रुपये तय किया गया है। इसके तहत बस अधिकतम 180 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। यदि यात्रा 12 घंटे से अधिक का समय लेती है तो अगले 12 घंटे का किराया अतिरिक्त जोड़ा जाएगा। इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यात्रियों को पूरा किराया एडवांस में जमा करना होगा। इसकी बुकिंग यात्रा से कुछ घंटे पहले भी कराई जा सकती है।
विज्ञापन

फिलहाल शहर और इसके आसपास चार्जिंग स्टेशनों की सीमित संख्या को देखते हुए इसे 180 किलोमीटर के दायरे तक ही सीमित रखा गया है ताकि बस समय पर वापस लौट सके। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) रविंद्र कुमार ने बताया कि इस सेवा के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय या डिपो कार्यालय से संपर्क कर बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed