फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On Mahatma Gandhi Marg in Civil Lines there will be a different way for Kumbh Yatris

Kumbh 2025 : सिविल लाइंस में महात्मा गांधी मार्ग पर  कुंभ यात्रियों के लिए होगा अलग रास्ता

Fri, 30 Sep 2022 05:52 AM IST
विनोद सिंह अविनाशी श्रीवास्तव, प्रयागराज
अविनाशी श्रीवास्तव, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Sep 2022 05:52 AM IST
सार

प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान शहर में वाहनों की ंसंख्या बढ़ जाती है। इसके अलावा जंक्शन तथा सिविल लाइंस बस अड्डे पर हजारों यात्री रोजाना उतरते हैं। प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान हर तरफ श्रद्धालु ही नजर आते हैं।

विज्ञापन
On Mahatma Gandhi Marg in Civil Lines there will be a different way for Kumbh Yatris
Prayagraj News : सिविल लाइंस प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ट्रेन-बस से कुंभ में आने वाले यात्रियों को बहुत असुविधा नहीं होगी और न ही भीड़ की वजह से शहरियों को जाम से जूझना होगा। कुंभ यात्रियों के लिए महात्मा गांधी मार्ग पर बस स्टेशन से हर्षवर्धन चौराहे तक अलग पथ बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। कुंभ-2025 को ध्यान में रखते हुए हर रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों से संगम की तरफ जाने वाली सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण का निर्णय पहले ही लिया जा चुका है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन



प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान शहर में वाहनों की ंसंख्या बढ़ जाती है। इसके अलावा जंक्शन तथा सिविल लाइंस बस अड्डे पर हजारों यात्री रोजाना उतरते हैं। प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान हर तरफ श्रद्धालु ही नजर आते हैं। इसकी वजह से महात्मा गांधी मार्ग पैदल आने-जाने वाले स्नानार्थियों का भी रेला लगा रहता है। इससे जाम के साथ यात्रियों को चोट लगने की भी आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन

इसके मद्देनजर सिविल लाइंस बस अड्डे से हर्षवर्धन चौराहे तक पैदल पथ के निर्माण का निर्णय लिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने बताया कि सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ के  किनारे काफी जगह खाली है। बीच-बीच में नर्सरी तथा अन्य स्थायी निर्माण हैं। इन्हें हटाकर पथ का निर्माण कराया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। कुंभ के बजट से इसका निर्माण कराया जाएगा।


एसआरएन आने वाले एंबुलेंस नहीं फंसेंगे जाम में
कुंभ के दौरान अधिक ठंड की वजह से कई श्रद्धालु गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं। इसके अलावा प्रमुख स्नान पर्वों पर हादसे की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे मरीजों तथा घायलों को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया जाता है लेकिन जाम की वजह से अस्पताल पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। पैदल श्रद्धालुओं के लिए अलग पथ होने से अस्पताल तक मरीजों को पहुंचाने में आसानी होगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वहां चौराहा के साथ जेब्रा भी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed