फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On assurance of arrest of the accused, the family performed the last rites

Prayagraj News: आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Wed, 04 Mar 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 04 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
On assurance of arrest of the accused, the family performed the last rites
बीते एक मार्च को करंट के चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम से बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। बाद में आरोपियों की गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, दो बीघा कृषि भूमि, इकलौती बेटी की शादी के लिए आर्थिक मदद और एक बच्चे को सरकारी नौकरी दिए जाने का आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व नवाबगंज थाना क्षेत्र के डेरवा गांव निवासी उमा (45) पत्नी त्रिभुवन खेत में झटका मशीन की करंट की चपेट में आ गई थी। इससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बेटे सूरज कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हरि तिवारी व पप्पू सेन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर एसओ नवाबगंज राघवेंद्र सिंह भारी मौके पर पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन मनाने को तैयार नहीं थे। बाद में नायब तहसीलदार धीरज पटेल ने पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया तो परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। दोपहर में पुलिस की मौजूदगी में शृंग्वेरपुर घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed