फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Omicron: Samples will be sent to Delhi after getting report positive, department alert about new variant

ओमिक्रॉन : रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने पर दिल्ली भेजे जाएंगे नमूने, नए वैरिएंट को लेकर विभाग सतर्क

Fri, 03 Dec 2021 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Dec 2021 09:03 PM IST
सार

सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक सैंपलिंग के दौरान जांच में मरीज अगर पॉजिटिव मिलता है तो उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली जाएगी। जिससे संक्रमण के प्रसार का पता लगाया जा सके। जांच के लिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

विज्ञापन
Omicron: Samples will be sent to Delhi after getting report positive, department alert about new variant
prayagraj news : Covid - 19 - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग की ओर से प्रतिदिन कम से कम 5000 जांच करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। रिपोर्ट पॉजीटिव मिलने पर नमूना जांच के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। ताकि नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक सैंपलिंग के दौरान जांच में मरीज अगर पॉजिटिव मिलता है तो उसकी ट्रैवल हिस्ट्री भी निकाली जाएगी। जिससे संक्रमण के प्रसार का पता लगाया जा सके। जांच के लिए बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बताया कि संक्रमण के खतरे से बचने के लिए लोगों को लगातार कोविड 19 के प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


दूसरी ओर मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मोनिका ने बताया कि बीएचयू के लैब के साथ करार किया गया है। ऐसे में अगर यहां किसी मरीज का नमूना पॉजीटिव मिलता है और सीटी वैल्यू 25 से कम है तो उसे जांच के लिए बीएचयू भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआरएन और बेली में 40-40 बेड के वार्ड तैयार

कोरोना के नए वैरिएंट से बचाव के जिले के दो अस्पतालों में विशेष तैयारियां की गई हैं। एसआरएन और तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के कोविड वार्ड में बेड की संख्या बढ़ा दी गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नानक सरन ने बताया कि स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में 40 बेडों का वार्ड तैयार है। कोरोना के एक मरीज का वहां इलाज चल रहा है। साथ ही तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में भी 40 बेड का वार्ड तैयार है।

इनमें 20-20 बेड विदेश यात्रा करने वाले मरीजों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। जरूरत पड़ने पर बेडों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नए वैरिएंट को देखते हुए दोनों अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाओं का इंतजाम भी किया गया है। सरकार की ओर से भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट भी उपलब्ध है। मुख्यचिकित्साधिकारी ने बताया कि अगर जरूरत पड़ी तो अन्य अस्पतालों में भी कोविड वार्ड शुरू किए जाएंगे।

नए वैरिएंट की अफवाह, स्वास्थ्य विभाग ने किया खारिज

कोरोना के नए वैरिएंट का मरीज मिलने की अफवाह से शुक्रवार को शहर में दहशत फैल गई। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने इसे खारिज किया है। विभाग की ओर से बताया गया कि कोरोना संक्रमित मिले मरीज में नए वैरिएंट की पुष्टि नहीं है। मरीज को एसआरएन अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ डॉ. नानक सरन ने लोगों से कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने की अपील की है। कहा कि अभी तक की जांच में यह पता चला है कि दोनों डोज लगवाने वालों पर नए वैरिएंट का असर काफी कम है। इसी क्रम में एसीएमओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि वर्तमान में फोकस सैंपलिंग भी कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed