फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   old High Court water tank bridge will be closed from April 10, and a new ROB will be demolished to build it.

Prayagraj : हाईकोर्ट पानी टंकी का पुराना पुल 10 अप्रैल से होगा बंद, तोड़कर बनाया जाएगा नया आरओबी

Wed, 08 Apr 2026 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Apr 2026 02:44 PM IST
सार

हाईकोर्ट पानी की टंकी का पुराना पुल दस अप्रैल से बंद हो रहा है। इस पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। पुल को तोड़कर इसके स्थान पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। नया पुल 2028 तक बनकर तैयार हो सकता है।

विज्ञापन
old High Court water tank bridge will be closed from April 10, and a new ROB will be demolished to build it.
हाईकोर्ट पानी टंकी पुल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

खुसरोबाग-लूकरगंज मार्ग पर स्थित हाईकोर्ट पानी की टंकी के पास बने पुराने पुल पर आगामी 10 अप्रैल से वाहनों का आवागमन स्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। शासन की हरी झंडी मिलने के बाद अब इस जर्जर ढांचे को ढहाकर इसके स्थान पर नए आधुनिक पुल के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, नए पुल का निर्माण मई 2028 तक पूरा होने की संभावना है।

इस पुल की स्थिति लंबे समय से चिंता का विषय बनी हुई थी। पिछले वर्ष लखनऊ से आई टेक्निकल टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट में इस पुल को बेहद असुरक्षित बताते हुए आवागमन के लिए खतरनाक घोषित किया था। इसी रिपोर्ट के आधार पर पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश को काफी पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया था। वर्तमान में इस जर्जर ढांचे का उपयोग केवल दोपहिया वाहन, साइकिल सवार और पैदल चलने वाले लोग ही कर रहे थे।

विज्ञापन

महाकुंभ-2025 के दौरान भीड़ के भारी दबाव को देखते हुए जिला प्रशासन और सेतु निगम ने इसे तोड़ने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया था, ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। महाकुंभ के सकुशल संपन्न होने और नए पुल की स्वीकृति मिलने के बाद इसे ध्वस्त करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने पुल (किमी 826/25-27, समपार संख्या 38-डी) के बंद होने से शहरवासियों को यातायात की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 10 अप्रैल के बाद खुसरोबाग चौराहे से लीडर रोड की ओर जाने वाले सभी वाहन बगल में बने नए पुल से होकर गुजरेंगे। अचानक ट्रैफिक का सारा लोड एक ही पुल पर आने के कारण इस रूट पर जाम की स्थिति बनने की आशंका है। विशेषकर कार्यालय और स्कूल के समय में लोगों को अधिक परेशानी हो सकती है।

नए पुल के निर्माण की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड को सौंपी गई है। सीपीआरओ एनसीआर शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि योजना के अनुसार, रेलवे ट्रैक के ऊपर के हिस्से का निर्माण रेलवे द्वारा किया जाएगा, जबकि शेष पहुंच मार्ग और सिविल वर्क सेतु निगम पूरा करेगा। पुल के टूटने और नए निर्माण के बीच का यह समय स्थानीय निवासियों और राहगीरों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा, लेकिन एक सुरक्षित और आधुनिक पुल की भविष्य की जरूरत को देखते हुए यह कदम अनिवार्य माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed