फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Old groom , I will not go in-laws , take procession

दूल्हा है बूढ़ा, मैं नहीं जाऊंगी ससुराल, ले जाओ बारात वापस

Thu, 03 Mar 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Thu, 03 Mar 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Old groom , I will not go in-laws , take procession

थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को विदाई के वक्त बूढ़ा दूल्हा देख दुल्हन भड़क गई। उसने दूल्हे की उम्र ज्यादा देख विदाई से इंकार कर दिया। कई घंटे की मशक्कत के बाद दुल्हन किसी तरह मान गई। तब जाकर दोपहर में दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन की विदाई कराकर बारात समेत राजी-खुशी गए। दुल्हन की ना से बाराती और घरातियों में खलबली मच गई थी। 

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के यमुनापार से मंगलवार को कस्बे में बारात आई थी। बाराती नाचते-गाते हुए दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। पूरे रस्मो रिवाज के साथ द्वारचार और बाद में जयमाल की रस्म हुई। रात को पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह संस्कार भी हुआ। बुधवार की सुबह विवाह की रस्म पूरी होने के बाद विदाई की घड़ी आई तो दुल्हन के फैसले ने सबके होश उड़ा दिए। दुल्हन ने दूल्हे को बूढ़ा बताकर विदाई से इंकार कर दिया। उसने परिजनों से साफ कह दिया कि उसका विवाह बड़े उम्र के लड़के से करा दिया गया है। 

विज्ञापन

वह उम्रदराज युवक के साथ नहीं रह सकती है। इससे दूल्हे और उसके परिजनों के होश उड़ गए। साथ ही वधू पक्ष के माथे पर भी पसीना आ गया। इसके बाद दुल्हन के मान-मनौव्वल का सिलसिला शुरू हुआ। किसी तरह घंटों बाद दुल्हन विदाई के लिए तैयार हुई। तब जाकर दोपहर बाद पूरी रस्म के साथ दूल्हे के साथ दुल्हन और बारातियों की विदाई की गई। विदाई के बाद वधू पक्ष ने भी राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed