{"_id":"5cbf658dbdec22147057c566","slug":"officials-presented-before-court-in-red-light-area-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड लाइट एरिया बंद करने के मामले में पेश हुए अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड लाइट एरिया बंद करने के मामले में पेश हुए अफसर
Wed, 24 Apr 2019 12:50 AM IST
विनोद सिंह
News Desk, Amarujala, Prayagraj
News Desk, Amarujala, Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
red light area Delhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में रेड लाइट एरिया बंद करने और सेक्स वर्कर्स के पुनुरुद्धार को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर मंगलवार को मेरठ के डीएम, एसपी क्राइम और सीएमओ अदालत में पेश हुए। अधिकारियों की ओर से कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर बताया गया कि रेड लाइट एरिया बंद करा दिया गया है और अब वहां कोई देह व्यापार नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
अधिवक्ता सुनील चौधरी की याचिका पर न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल की अध्यक्षता वाली पीठ सुनवाई कर रही है। सुनील चौधरी ने अधिकारियों के बयान का विरोध करते हुए कहा कि मीडिया रिपोर्ट है कि रेड लाइट एरिया में बाहर से दरवाजों पर ताला लगा दिया गया है, मगर भीतर लड़कियां मौजूद हैं और कोठे बाकायदा संचालित किए जा रहे हैं। सुनील चौधरी के मुताबिक कोर्ट ने अधिकारियों के हलफनामे पर असंतोष जताते हुए बुधवार को सभी को फिर से तलब किया है। इस बात पर भी नाराजगी जताई है कि सीएमओ की रिपोर्ट पर अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है। याचिका पर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन