फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officials assured relief from waterlogging

Prayagraj News: अधिकारियों ने जलभराव से निजात दिलाने का दिया आश्वासन

Thu, 08 Oct 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 08 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Officials assured relief from waterlogging
फोटो नवाबगंज 03 कौड़िहार में किसने की समस्या सुनते हुए नहर विभाग के अधिकारी - फोटो : Samvad
कौड़िहार में बुधवार को जलभराव की समस्या पर नहर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिया। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कौड़िहार बाजार में नाले पर अवैध निर्माण से जल निकासी बाधित है।
विज्ञापन

कौड़िहार समेत कई गांवों की हजारों एकड़ धान की फसल डूब गई है। इससे फसल कटाई में दिक्कत आ रही है। किसानों ने आरोप लगाया कि असरदार लोगों ने सार्वजनिक नाले पर अवैध निर्माण किया है। नहर विभाग के एसडीओ उत्कर्ष यादव और अवर अभियंता अभिषेक कुमार गुप्ता ने जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने पाया कि अतिक्रमण और कूड़े के कारण जल निकासी नहीं हो पा रही है। अधिकारियों ने अवैध निर्माण हटवाने हेतु पत्रावली भेजने और कार्रवाई का भरोसा दिया। मौके पर धीरेंद्र यादव, सोनू सिंह, दुर्गेश बघेल, दुलारे सरोज और वसीम अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed