{"_id":"65f3f34d9c03f658000030bc","slug":"officer-phone-seized-for-recording-courtroom-proceedings-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : कोर्ट रूम प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग करने पर अधिकारी का फोन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : कोर्ट रूम प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग करने पर अधिकारी का फोन जब्त
Fri, 15 Mar 2024 12:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:35 PM IST
सार
पीठ औरैया स्थित गेल से जुड़े मामले (बिक्री कर संशोधन) की सुनवाई कर रही थी। अचानक कोर्ट के संज्ञान में आया कि पक्षकार गेल का वरिष्ठ अधिकारी है। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिकारी का फोन जब्त करा लिया और पीठ सचिव को फोन से रिकॉर्डिंग डिलीट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति शेखर बी सराफ की पीठ ने गेल के एक वरिष्ठ अधिकारी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। गुप्त तरीके से कोर्ट रूम प्रक्रिया की रिकॉर्डिंग करने पर अधिकारी का फोन जब्त करा लिया। साथ ही उसे डिलीट कराने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
पीठ औरैया स्थित गेल से जुड़े मामले (बिक्री कर संशोधन) की सुनवाई कर रही थी। अचानक कोर्ट के संज्ञान में आया कि पक्षकार गेल का वरिष्ठ अधिकारी है। कोर्ट ने वरिष्ठ अधिकारी का फोन जब्त करा लिया और पीठ सचिव को फोन से रिकॉर्डिंग डिलीट करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी यह हरकत गुप्त तरीके से कर रहा था। रिकॉर्डिंग के लिए कोर्ट से स्वीकृति भी नहीं ली गई थी। कोर्ट ने इसे निंदनीय माना और सुनवाई कर रहे मामले के साथ गेल इंडिया से जुड़े पांच अन्य मामलों को दूसरी पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए मुख्य न्यायमूर्ति के पास भेज दिया।
विज्ञापन