फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officer in the name of work stress

काम के नाम से ही तनाव में अफसर

Mon, 02 May 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 May 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
Officer in the name of work stress
ऑफिस - फोटो : demo pics
अमूमन काम न करने के आदी अफसरों को ज्यादा काम करने पर होने वाले तनाव से बचने के टिप्स दिए जाएंगे। दरअसल दस से पांच की ड्यूटी में कोई पूछने वाला नहीं होता कि दफ्तर में हैं या नहीं और उस पर साप्ताहिक छुट्टियों के साथ ढेरों सार्वजनिक अवकाश। अगर ऐसे में अचानक 18-18 घंटे की ड्यूटी करनी पड़ जाए तो अफसरों का तनाव में आना लाजिमी है। चुनाव में दिन-रात जागकर ऐसे ही ड्यूटी करनी पड़ती है। अफसर अवसाद में न आएं और काम प्रभावित न हो, सो इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग ने अफसरों को तनाव मुक्त रहने के लिए ट्रेनिंग दी। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम यहां सर्किट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें इलाहाबाद सहित 12 जिलों के अफसर शामिल हुए।
विज्ञापन


अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। आयोग की मंशा है कि चुनाव से जुड़ा कोई काम प्रभावित न हो और सब कुछ ठीक रहे। इसके लिए आयोग ने ट्रेनिंग की जिम्मेदारी एमबीडी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपी है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने ‘मोटिवेशन एंड लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम’ के तहत सर्किट हाउस में 28 से 30 अप्रैल तक चुनाव से जुड़े अफसरों को प्रशिक्षण दिया। इसमें इलाहाबाद सहित 12 जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शामिल हुए। कंपनी के प्रतिनिधियों ने अफसरों को बताया कि  काम की अधिकता के दौरान अवसाद से कैसे बचा जा सकता है। 
विज्ञापन


बताया कि अफसर दो तरह से काम करते हैं। जो पॉजिटिव होते हैं, वह हर काम के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसे अफसर तनाव में कम आते हैं लेकिन जो किसी भी काम को लेकर पहले ही ना-नुकुर करने लगते हैं, उन्हें निगेटिव की श्रेणी में रखा जाता है और ऐसे अफसर जल्द ही अवसाद के शिकार हो जाते हैं। जरूरी है कि अफसर मनोरंजन को भी अपने जीवन में शामिल करें और पॉजिटिव बनें। कई अफसरों पर काम का बोझ पड़ते ही उनके हाथ-पांव ढीले पड़ने लगे हैं। दरअसल, ऐसे अफसरों में नेतृत्व क्षमता की कमी होती है और इसका सीधा असर काम पर पड़ता है। अफसरों को नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए भी ट्रेनिंग दी गई। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी केके बाजपेयी ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से निश्चित तौर पर कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed