फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officer arrived in Georgetown to seal the land of Ajay Yashwant Nehru, sought a map

जार्जटाउन में अजय यशवंत नेहरू की जमीन सील करने पहुंचे अफसर, मांगा नक्शा 

Sat, 27 Mar 2021 12:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Mar 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Officer arrived in Georgetown to seal the land of Ajay Yashwant Nehru, sought a map
prayagraj news - फोटो : prayagraj
न्यायालय के आदेश पर अजय यशवंत नेहरू के नाम से जार्जटाउन स्थित भूखंड को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, अपर नगर आयुक्त ने शुक्रवार को भूखंड का निरीक्षण किया। एडीएम सिटी ने नगर निगम के नजूल विभाग से जमीन का नक्शा मांगा है। नक्शा मिलने के बाद जमीन सील कर दी जाएगी।
विज्ञापन


जार्जटाउन स्थित 2700 वर्ग गज क्षेत्रफल के भूखंड को लेकर एक व्यक्ति ने खुद को अजय यशवंत नेहरू बताते हुए दावेदारी कर दी थी। न्यायालय ने फर्जी दावेदार को जेल भेजने का आदेश दिया है। इसी के साथ संबंधित भूखंड को सील करने का भी आदेश दिया है। न्यायालय ने सात अप्रैल को प्रशासन से जवाब मांगा है। इसी परिप्रेक्ष्य में एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया, एसपी सिटी दिनेश सिंह, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद टीम के साथ पहुंचे।
विज्ञापन


भूखंड के एक हिस्से में रह रहे लोग भी एकत्रित हो गए तथा विरोध जताया। इस पर वहां रह रहे लोगों को कागजात दिखाने के लिए एक दिन का समय दिया गया। साथ ही नगर निगम से भूखंड का नक्शा मांगा गया है। एडीएम सिटी ने बताया कि न्यायालय के आदेश के क्रम में शुक्रवार को भूखंड का मुआयना किया गया। नगर निगम से जमीन के बारे में पूरी रिपोर्ट मांगी गई है। नक्शा मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फर्जी नेहरू के खिलाफ कैंट में रिपोर्ट दर्ज
हाईकोर्ट के डिप्टी रजिस्ट्रार की तहरीर पर शुक्रवार को प्रेम चंद्र साहू उर्फ अजय यशवंत नेहरू के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed