फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Of. Rashi Kumar again raised the honor of India, in the selectors list of AIB for the second consecutive year

के. राशि कुमार ने फिर बढ़ाया भारत का मान, लगातार दूसरे साल एआईबी की चयनकर्ता सूची में

Thu, 19 Aug 2021 06:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Aug 2021 06:19 PM IST
सार

  • भारत से एकमात्र महिला प्रस्तोता बनीं के. राशि कुमार

विज्ञापन
Of. Rashi Kumar again raised the honor of India, in the selectors list of AIB for the second consecutive year
Prayagraj News : के. राशि बदलिया कुमार। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

रेडियो की जानी-पहचानी आवाज और लेखिका के. राशि बदलिया कुमार ने एक बार फिर से संगमनगरी का मान बढ़ाया है। एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल ब्रॉडकास्टिंग (एआईबी) लंदन ने उन्हें लगातार दूसरे साल अपने प्रतिष्ठित पुरस्कारों के चयनकर्ताओं में शामिल किया है। खास बात यह कि चयनकर्ताओं में भारत से वे अकेली महिला प्रस्तोता हैं। 
विज्ञापन


दक्षिण एशिया से चुनी गई दो महिला चयनकर्ताओं में से एक नाम राशि का है। यह संस्था हर साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारिता, टीवी, रेडियो, ऑडियो और डिजिटल प्रोडक्शन के क्षेत्र में पुरस्कार देती है। जिनके लिए दुनियाभर के मीडियाकर्मी और संस्थाएं आवेदन करती हैं। इन पुरस्कारों के लिए सितंबर-अक्टूबर में चयन प्रक्रिया संपन्न होगी। 
विज्ञापन


पुरस्कार समारोह 12 व 15 नवंबर को लंदन में प्रस्तावित हैं। 2020 में भी एआईबी की चयनकर्ताओं की सूची में राशि भारत से अकेली महिला थीं। उनके सिटिजन जर्नलिज्म के कार्य को काफी सराहा गया है। इस साल 50 चयनकर्ताओं में चार भारतीय हैं जिनमें राशि इकलौती महिला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल लाइंस की रहने वाली राशि ने बताया कि इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के चयनकर्ता के रूप में लगातार दूसरे साल चुना जाना मेरे लिए काफी सम्मान की बात है। खुशी है कि मेरे कार्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है। इससे समाज के प्रति मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई है। रेडियो और शिक्षण के क्षेत्र में ढाई दशक से सक्रिय राशि को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। 


2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें एक लाख रुपये पुरस्कार राशि वाले रानी लक्ष्मीबाई सम्मान से नवाजा था। 1997 में आकाशवाणी लखनऊ से अपना कॅरियर शुरू करने वाली राशि के नाम 1800 से अधिक लाइव रेडियो शो की मेजबानी का रिकॉर्ड है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में रेडियो जर्नलिज्म एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिसेस की शिक्षिका राशि दो प्राइवेट फएम रेडियो चैनल की कार्यक्रम प्रमुख रह चुकी हैं। उनकी एक पुस्तक ‘ए गिफ्ट’ और काव्य संग्रह ‘फ्रॉम माय एटिक’ प्रकाशित हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed