फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Obesity is the enemy of liver

लिवर का दुश्मन है मोटापा

Mon, 23 Dec 2019 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Obesity is the enemy of liver
Obesity is the enemy of liver
लिवर का दुश्मन है मोटापा
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन के साथ आर्येंद्र फाउंडेशन का नि:शुल्क शिविर
फाइब्रो स्कैन मशीन से की लिवर, किट से हेपेटाइटिस बी-सी की जांच, लगाए टीके
प्रयागराज। लिवर संबंधी बीमारियों से लोगों को बचाने और जागरूक करने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन और आर्येंद्र फाउंडेशन की ओर से रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य, लिवर परीक्षण शिविर का आयोजित किया गया। इस मौके पर 227 लोगों का परीक्षण कर लिवर संबंधी बीमारियों के बारे में परामर्श दिया गया। मरीजों की हेपेटाइटिस बी और सी की जांच नि:शुल्क की गई। मौके पर ही हेपेटाइटिस बी के टीके लगाए गए। 73 लोगों ने अत्याधुनिक ‘फाइब्रो स्कैन’मशीन से लिवर की जांच कराई।
डॉ. आलोक मिश्रा, डॉ. अल्पना मिश्रा ने लिवर की बीमारियों से बचने के उपाय बताए। उन्होंने बताया कि मोटापा (ओबेसिटी) लिवर का ही नहीं हमारी सेहत का दुश्मन है। यह बीमारी महामारी की तरह बढ़ रही है। मोटापा लिवर संबंधी बीमारियों के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है। साथ ही यह उच्च रक्तचाप और मधुमेह का कारक भी बनता है। शिविर में लोगों को परामर्श देते हुए बताया कि शारीरिक श्रम बढ़ाएं, दिनचर्या और खानपान का समय निर्धारित करें, लिवर सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. आलोक मिश्रा ने बताया कि लिवर की बीमारियों का पता लगाने के लिए 73 लोगों ने ‘फाइब्रो स्कैन’ जांच नि:शुल्क कराई। इस दौरान नौ ऐसे मरीज सामने आए जो देखने में स्वस्थ लग रहे थे, लेकिन उनके लिवर में दिक्कत की रिपोर्ट मिली। सभी को बचाव के उपाय बताए गए। लोगों को खतरनाक हेपेटाइटिस बी से बचाने के लिए 153 लोगों को टीके लगाए गए। विशेषज्ञों की टीम संग उन्होंने मरीजों का परीक्षण कर सलाह दी। शिविर में डॉ. मंजुल मिश्रा, हेमराज सिंह, विशाल शर्मा समेत अन्य पैरामेडिकल स्टाफ ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed