विरोध के बीच नूरुल्ला रोड पर हटाया अतिक्रमण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोनल अधिकारी मुन्ना लाल के नेतृत्व में करेली, खुल्दाबाद थानों की पुलिस और पीएसी के साथ दस्ता दिन में नूरुल्ला रोड पहुंचा। यहां नाले पर कब्जा कर बना एक दो मंजिला मकान गिराया जाना था, लेकिन मजिस्ट्रेट के न आने के कारण यह कार्रवाई नहीं हो सकी। इसकेबाद दस्ते ने नूरुल्ला रोड पर अतिक्रमण हटाया। दुकानों के आगे टिन शेड, भट्टी आदि तोड़ने के साथ रोड पटरी पर कब्जा कर रखे कूलर जब्त किए।
इसके बाद बेनीगंज में नाली पर 25 फीट तक किया गया कब्जा हटाया। इसकी वजह ने नाली का निर्माण कार्य प्रभावित था। बेनीगंज में कार्रवाई के बाद दस्ता वापस नूरुल्ला रोड पहुंचा तो यहां कई दुकानदारों ने फिर से रोड पटरी पर कब्जा कर कूलर, बक्शा आदि सामान रखा लिया था। इस दौरान एक दुकानदार पर पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। इस बीच वहां काफी भीड़ जुट गई और लोगों ने जुर्माने का विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। बवाल बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया।
दस्ते ने खुल्दाबाद चौराहा से हिम्मतगंज होकर करबला तक तथा खुसरोबाग के चारों ओर भी अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई में 78 दुकानों के आगे टिन शेड एवं टट्टर, 22 भट्टी और दुकानों के बाहर लगी 103 पन्नी उखाड़ी। साथ ही तीन कूलर, एक कूलर की टंकी एवं तीन ढक्कन, एक बक्शा जब्त किया। जोनल अफसर ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों को एफआईआर की चेतावनी भी दी।