{"_id":"687806550de2b1ac7e00b852","slug":"nursing-students-body-found-hanging-from-a-noose-allahabad-news-c-407-1-sng1001-4918-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फंदे से लटका मिला नर्सिंग छात्रा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फंदे से लटका मिला नर्सिंग छात्रा का शव
विज्ञापन
क्षेत्र के निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा का शव बुधवार को फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने सुबह करीब नौ बजे घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद छात्रा के पिता और मामा घटना स्थल पर पहुंचे।
छात्रा रंजीता निषाद (21) पुत्री राज बहादुर निषाद निवासी कटरी देढ़वल, थाना पश्चिम शरीरा, कौशाम्बी की रहने वाली थी। वह नर्सिंग फाइनल ईयर की छात्रा थी और बेनीपुर में किराये के कमरे में रहती थी। मंगलवार रात को छात्रा कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने रोशन दान से कमरे के अंदर झांका। अंदर का मंजर देख वह दंग रह गए। छात्रा दुपट्टे के सहारे कमरे के अंदर फंदे से लटकी हुई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके की जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्रा का फोन और अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।