फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Number of OTR increased as soon as AE recruitment applications started

Prayagraj News: एई भर्ती के आवेदन शुरू होते ही बढ़ी ओटीआर की संख्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Number of OTR increased as soon as AE recruitment applications started
सहायक अभियंता भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा-2024 के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होते ही वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। आवेदन शुरू होने के 24 घंटे के अंदर एक हजार नए अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षाओं में शामिल होने के लिए 17 दिसंबर तक ओटीआर कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 18 लाख 81 हजार थी। वहीं, बुधवार को यह संख्या बढ़कर 1882258 हो गई। आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल होने के लिए ओटीआर को अनिवार्य कर दिया गया है। ओटीआर नंबर प्राप्त किए बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से 72 घंटे पहले ओटीआर नंबर प्राप्त करना है। आवेदन में ओटीआर नंबर अंकित होने के बाद ही वह स्वीकार होगा। इससे पूर्व आयोग ने जब वर्ष 2021 में सहायक अभियंता भर्ती के लिए सम्मिलित राज्य अभियंत्रण सेवा परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था, तब आयोग ने ओटीआर की व्यवस्था लागू नहीं की थी। ऐसे में यह भर्ती पहली बार ओटीआर व्यवस्था के तहत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोग ने वर्ष 2021 में सहायक अभियंता के 283 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था और तब 92787 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। इस बार पदों की संख्या दोगुने से अधिक है। आयोग ने 604 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। ऐसे में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी दो लाख या इससे ऊपर जाने की उम्मीद है।

17 दिसंबर से शुरू हुए आवेदन की अंतिम तिथि 17 जनवरी निर्धारित की गई है। ऐसे में अगले एक माह में ओटीआर की संख्या तेजी से बढ़ेगी। क्योंकि, आवेदन करने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी के लिए ओटीआर अनिवार्य है। बुधवार शाम तक 1882258 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से एक हजार अभ्यर्थी नए हैं। अगर एक से डेढ़ लाख नए ओटीआर होते हैं तो आयोग से ओटीआर के माध्यम से जुड़ने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 20 लाख तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed