{"_id":"63dab5a7c3dd7c4de01d7315","slug":"ntpc-level-1-pet-daughters-race-for-job-by-lifting-20-kgs-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTPC Level 1 PET : नौकरी के लिए बेटियों ने 20 किलो का बोझ उठाकर लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NTPC Level 1 PET : नौकरी के लिए बेटियों ने 20 किलो का बोझ उठाकर लगाई दौड़
Thu, 02 Feb 2023 12:25 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:25 AM IST
सार
डीएसए ग्राउंड में अंतिम दिन कुल 1034 महिला अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया था। इसमें 813 अभ्यर्थी उपस्थित हुईं। पहले 100 मीटर की दूरी दो मिनट में 20 किग्रा वजन उठाकर पूरी करनी थी। उसमें बाद एक किमी की रेस 5.40 मिनट में उन्हें पूरी करनी थी।
विज्ञापन
20 किलो वजन लेकर दौड़ लगातीं महिला अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीडर रोड स्थित रेलवे के डीएसए मैदान पर चल रही रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के लेवल वन शारीरिक दक्षता की परीक्षा (पीईटी) का दूसरा चरण बुधवार को पूरा हो गया। दूसरे चरण के अंतिम दिन महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इस दौरान लेवल वन (पूर्व में पद नाम ग्रुप डी) में भर्ती के लिए 813 बेटियों ने 20 किलो वजन की बोरी लेकर चलने के बाद एक किमी की रेस लगाई। इस पूरी प्रक्रिया में 473 बेटियां ही अगले चरण के लिए क्वालीफाई हो सकीं।
विज्ञापन
डीएसए ग्राउंड में अंतिम दिन कुल 1034 महिला अभ्यर्थियों को ही बुलाया गया था। इसमें 813 अभ्यर्थी उपस्थित हुईं। पहले 100 मीटर की दूरी दो मिनट में 20 किग्रा वजन उठाकर पूरी करनी थी। उसमें बाद एक किमी की रेस 5.40 मिनट में उन्हें पूरी करनी थी। इन दोनों ही प्रक्रिया में 340 बेटियां बाहर हो गई। अब तक हुई परीक्षा में इतनी बड़ी संख्या में पहले दिन अभ्यर्थी बाहर हुए।
विज्ञापन
अब सभी सफल अभ्यर्थियों को 15 फरवरी से शुरू हो रहे शैक्षणिक अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया में शामिल होना होगा। बता दें कि इस प्रक्रिया के तहत 4700 युवाओं को नौकरी मिलनी है। यह परीक्षा दो चरणों में हुई। पहला चरण 16 -19 जनवरी तक व दूसरा चरण 28 जनवरी से एक फरवरी तक हुआ। इस पूरी प्रक्रिया में 13202 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। इसमें 3214 फेल हो गए, जबकि 2079 अनुपस्थित रहे। कुल 7572 पीईटी में पास हुए।
विज्ञापन