प्रयागराज। एनएसयूआई की ओर से शुक्रवार को निराला सभागार में छात्र संवाद का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अक्षय यादव, अविनाश यादव एवं अंशु मिश्र ने छात्र हितों की लड़ाई के लिए सदैव आगे रहने की बात की। इस दौरान बताया कि हम रचनात्मक कार्यों के जरिए छात्रों की मांग उठाते रहेंगे। इस मौके पर पूर्व महामंत्री सुरेश यादव, विवेकानंद पाठक, विकास तिवारी, रोहन सिंह, माधवी राय ने छात्रों को संबोधित किया।
प्रवेश परीक्षा परिणाम की देेरी पर चिंता व्यक्त की
प्रयागराज। इलाहाबाद विवि के छात्रसंघ भवन पर छात्रनेता अजय यादव सम्राट की अगुवाई में लगातार 108वें दिन भी अनशन जारी रहा। इस दौरान प्रवेश परीक्षा परिणामों में हो रही देरी का विरोध किया। अजय ने कहाकि जब कोई व्यक्ति किसी संगठन विशेष का सक्रिय सदस्य हो और पद ग्रहण कर रहा हो ऐसे में उसे केंद्रीय विश्वविद्यालय नियमावली के अनुसार विश्वविद्यालय में कोई प्रशासनिक पद ग्रहण नहीं करना चाहिए। उन्होंने इविवि के एक शिक्षक पर आरोप लगाया कि वह एक संगठन से जुड़े हैं और प्रशासनिक पद का जिम्मा भी संभाल रहे हैं। इस दौरान राहुल पटेल, हरेंद्र यादव, मो. मसूद अंसारी, नवनीत यादव मौजूद रहे।

NSUI workers will come to develope dialog with students on creative works- फोटो : CITY DESK