फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NSG reached Mahakumbh, Blackcat Commandos took charge, will foil terrorist plans

Mahakumbh : महाकुंभ में पहुंची एनएसजी, ब्लैककैट कमांडोज ने संभाला मोर्चा, आतंकी मंसूूबों को करेंगी नाकाम

Sun, 05 Jan 2025 08:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 08:19 PM IST
सार

महाकुंभ मेले में आतंकी मंसूबों को नाकाम करने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड(एनएसजी) ने मोर्चा संभाल लिया है। देश की सर्वोच्च काउंटर टेररिज्म एजेंसी के 200 ब्लैककैट कमांडो मेले में तैनात होंगे।

विज्ञापन
NSG reached Mahakumbh, Blackcat Commandos took charge, will foil terrorist plans
NSG - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकुंभ मेले में आतंकी मंसूबों को नाकाम करने के लिए नेशनल सिक्योरिटी गार्ड(एनएसजी) ने मोर्चा संभाल लिया है। देश की सर्वोच्च काउंटर टेररिज्म एजेंसी के 200 ब्लैककैट कमांडो मेले में तैनात होंगे। इनमें से 50-50 सदस्यीय दो टीमों ने मेले में पहुंचकर मोर्चा संभाल भी लिया है।

विज्ञापन

यह टीमें दो हेलीकॉप्टरों से पहुंची हैं जिन्होंने मेले में निगहबानी भी शुरू कर दी है। महाकुंभ को लेकर मिली आतंकी धमकी को देखते हुए सुरक्षा संबंधी अन्य इंतजामों के साथ-साथ इस बार आतंकी गतिविधियों को नाकाम करने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसी के तहत इस बार मेले में विशेष रूप से एनएसजी की भी चार टीमें तैनात किए जाने का निर्णय लिया गया है। इन चार टीमों में से प्रत्येक में 50-50 ब्लैककैट कमांडो शामिल होंगे। यह कमांडो आतंकी वारदातों से निपटने के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से दो टीमों ने मेले में पहुंचकर मोर्चा भी संभाल लिया है। यह दो टीमें हेलीकॉप्टर से पहुंची हैं। अफसरों ने बताया कि एनएसजी की टीमें अपना चॉपर साथ लेकर चलती हैं। एनएसजी कमांडो की एक विशेषता यह भी है कि वह बिना हथियार के भी दुश्मन को मार गिराने में सक्षम होते हैं। मेले में तैनात होने वाले एनएसजी कमांडो एंटी ड्रोन अभियान के साथ-साथ रात में चलने वाले काउंटर टेररिज्म ऑपरेशन को भी आसानी से अंजाम दे सकते हैं।

के-9 स्क्वॉड भी होगा शामिल

मेले में इस बार एनएसजी कमांडाेज का के-9 दस्ता भी तैनात होगा। अफसरों ने बताया कि यह दस्ता दोहरी विशेषता रखता है। दुश्मन पर हमला करने के साथ-साथ इस दस्ते को इंप्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस(आईईडी) का पता लगाकर उसे कुछ ही क्षणों में निष्क्रिय करने में भी महरात हासिल है। यह दस्ता विस्फोट के बाद के विश्लेषण के लिए भी विशेष रूप से प्रशिक्षित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed