फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NPS's funeral procured, old pension demand restored

एनपीएस की शवयात्रा निकाली, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

Fri, 13 Oct 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
NPS's funeral procured, old pension demand restored
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को नई पेंशन योजना (एनपीएस) की शवयात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया। साथ ही डीआईओएस कार्यालय सभा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के पेंशन विहीन कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़े के साथ एनपीएस की शवयात्रा निकाली। यात्रा वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय से शुरू होकर मेडिकल चौराहा, सुभाष चौराहा, पत्थर गिरजाघर, शिक्षा निदेशालय, बोर्ड ऑफिस, एजी ऑफिस, धोबीघाट, पुलिस लाइन होकर डीएम कार्यालय पहुंची। यहां पुरानी पेंशन बहाली को लेकर पीएम एवं सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। इसके पहले डीआईओएस कार्यालय पर हुई सभा में मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.हरि प्रकाश यादव ने कहा कि 21 मई 2013 को सांसद रहते योगी आदित्य नाथ ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पत्र सौंपा था। अब योगी स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं तो उन्हें पुरानी पेंशन बहाल करने के वादे को पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता उपेंद्र वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में शिक्षक साथी डॉ.राम आशीष सिंह की शहादत हो चुकी है।

हम डॉ. सिंह के सपनों को पूरा करने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद कार्णिक संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री राजू पासी ने कहा कि एनपीएस शिक्षक, कर्मचारियों के लिए किसी भी तरह लाभदायक नहीं है। वरिष्ठ शिक्षक नेता शैलेश पांडेय ने कहा कि यह शिक्षकों, कर्मचारियों के मान सम्मान की लड़ाई है। सफाई कर्मचारी संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष राम दरश यादव ने कहा कि इस लड़ाई में संघ अटेवा के साथ है। प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा, राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री रविभूषण यादव ने अटेवा का समर्थन किया। सभा संचालन जिला संयोजक सुरेश यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन कमल सिंह ने किया। सभा में शवयात्रा में सुरेद्र चौधरी, देवराज यादव, अजीत यादव, डा.जिया लाल यादव, सुधीर गुप्ता, डॉ.विनोद कुमार सिह, लालमणि यादव, दुर्गविजय सिंह, जंगबहादुर पटेल, रमेश चंद्र पाल, रमेश यादव, राकेश यादव, गिरीश तिवारी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट मेरीज कॉन्वेंट इंटर कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स एवं कॉलेज की पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को अभिभावकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। इस दौरान छात्राओं ने दो पहिया वाहन चालकों से हेलमेट लगाने और चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया। यह सावधानी कोई बड़ी दुर्घटना होने में सुरक्षा करती है। छात्राओं ने अपील किया कि जिम्मेदार नागरिक होने के कारण यातायात नियमों का पालन करना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed