फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now traveling to Delhi in Humsafar's third AC for Rs 1125

अब 1125 रुपये में हमसफर के थर्ड एसी में होगा दिल्ली का सफर

Sun, 15 Sep 2019 01:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Now traveling to Delhi in Humsafar's third AC for Rs 1125
Now traveling to Delhi in Humsafar's third AC for Rs 1125
प्रयागराज। प्रयागराज से दिल्ली जाने एवं वहां से आने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस के थर्ड एसी में रेलवे अब फ्लेक्सी फेयर नहीं लेगा। हमसफर एक्सप्रेस में 50 फीसदी तक सीटों तक का किराया फिक्स है, जबकि इसके पश्चात प्रत्येक दस प्रतिशत सीट पर 10 प्रतिशत किराया बढ़ता है। इस वजह से इसमें यात्रियों को अधिकतम किराया 1645 रुपये तक देना पड़ता था लेकिन, अब हमसफर के थर्ड एसी में नई दिल्ली के लिए 1120 और आनंद विहार के लिए 1110 रुपये ही यात्रियों से लिया जाएगा। इतना ही नहीं पहली चार्टिंग के बाद हमसफर के टिकट पर बेस फेयर में 10 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ बेचे जाएंगे।
विज्ञापन

दरअसल, हमसफर के थर्ड एसी से फ्लेक्सी फेयर हटाने की चर्चा मई 2019 से ही चल रही है। अमर उजाला ने 18 मई के अंक में ही ‘हमसफर से फ्लेक्सी फेयर हटाने की तैयारी’ शीर्षक समाचार प्रकाशित किया था। इस बीच जीएम एनसीआर राजीव चौधरी और फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस ट्रेन से फ्लेक्सी फेयर हटाने की मांग की थी। यह भी कहा गया था कि दुरंतो बंद होने के बाद दिल्ली जाने वाले यात्रियों पर किराये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। ऐसे में हमसफर से फ्लेक्सी फेयर हटा दिया जाए। फिलहाल रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर पैसेंजर मार्केटिंग रोहित कुमार ने एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे के पीसीसीएम को पत्र जारी कर हमसफर के थर्ड एसी से फ्लेक्सी फेयर हटाने के निर्णय के बारे में बताया है। साथ ही क्रिस को वेबसाइट में सभी जरूरी संशोधन करने को भी कहा गया है। उधर हमसफर के स्लपीर में रेलवे द्वारा पूर्व मेें ही दिल्ली के लिए 425 रुपये किराया निर्धारित किया जा चुका है।
विज्ञापन

दिल्ली की सुपरफास्ट ट्रेनों के बेस फेयर से 1.15 गुना रखा गया है किराया
हमसफर का बेस फेयर नई दिल्ली जाने वाली सुपरफास्ट श्रेणी की ट्रेनों के बेस फेयर से 1.15 गुना निर्धारित किया गया है। उदाहरण के लिए प्रयागराज से नई दिल्ली का बेस किराया 857 रुपये है। इसमें 1.15 का गुणा करने पर यह 986 रुपये हो जाएगा। यही 986 बेस फेयर हमसफर का रहेगा। इसके अलावा इसमें रिजर्वेशन चार्ज 40, सुपरफास्ट चार्ज 45 एवं जीएसटी के 48 रुपये भी लगेंगे। सब जोड़ने पर नई दिल्ली किराया 1120 रुपये हो जाएगा। किराये की यह दर 120 दिन बाद से लागू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed