फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the road from Sangamnagari to Ramnagari will be easy, 150 km long four lane will be built.

Prayagraj : अब आसान होगी संगमनगरी से रामनगरी की डगर, 150 किमी लंबी बनेगी फोरलेन

Mon, 01 Jan 2024 05:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 05:24 PM IST
सार

सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के तहत एनएच पीडब्ल्यूडी इस सड़क का निर्माण करने जा रहा है। जिसमें 166 करोड़ रुपये की लागत से 14 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Now the road from Sangamnagari to Ramnagari will be easy, 150 km long four lane will be built.
Expressway

विस्तार

जल्द ही संगमनगरी से भगवान श्रीराम की अयोध्या नगरी सीधे जुड़ने जा रही है। इसके लिए प्रयागराज, प्रतापगढ़ बाईपास, प्रतापगढ़ कटका व सुल्तानपुर से अयोध्या के बीच लगभग 150 किलोमीटर लंबी फोर लेन सड़क बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। करीब 2600 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की इस परियोजना का काम छह से सात महीने में शुरू होने की संभावना है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रयागराज से प्रतापगढ़ के लिए फोर लेन सड़क का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय के तहत एनएच पीडब्ल्यूडी इस सड़क का निर्माण करने जा रहा है। जिसमें 166 करोड़ रुपये की लागत से 14 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। जिसके बाद लगभग 1290 करोड़ रुपये की लागत से 43 किलोमीटर लंबा प्रतापगढ़ से कटका सुल्तानपुर फोन लेन मार्ग व सुल्तानपुर से अयोध्या के लिए तकरीबन 1250 करोड़ से अधिक लागत का 42 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। जिसके बाद प्रयागराज से प्रतापगढ़ बाईपास होते हुए सुल्तानपुर कटका व फिर अयोध्या के लिए फोर लेन सड़क पर लोग आसानी से अयोध्या पहुंच सकेंगे। माना जा रहा है कि जनवरी माह के अंत तक प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन


वन विभाग की जमीन का फंसा पेंच

प्रतापगढ़, अमेठी व सुल्तानपुर मार्ग में वन विभाग की करीब 50 हेक्टेयर भूमि का पेंच फंस रहा है। ऐसे में वन विभाग से संपर्क साधा जा रहा है। हालांकि सूत्रों की मानें तो वन विभाग जल्द ही अपनी मंजूरी दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed