फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now summons and warrants will be delivered with just one click-screen touch

Prayagraj : अब एक क्लिक-स्क्रीन टच पर पहुंचेगा समन व वारंट, जिले में सभी थानों में ई-समन प्रणाली हुई लागू

Thu, 15 May 2025 11:26 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 May 2025 11:26 AM IST
सार

जिले के सभी थानों में ई-समन प्रणाली लागू कर दी गई है। इसके तहत कोर्ट से थानों तक समन व वारंट ई-माध्यम से पहुंचेंगे। पुलिस चाहे तो डिजिटल माध्यम से ई-समन को तामील भी करा सकती है।

विज्ञापन
Now summons and warrants will be delivered with just one click-screen touch
वन क्लिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिले के सभी थानों में ई-समन प्रणाली लागू कर दी गई है। इसके तहत कोर्ट से थानों तक समन व वारंट ई-माध्यम से पहुंचेंगे। पुलिस चाहे तो डिजिटल माध्यम से ई-समन को तामील भी करा सकती है। परंपरागत तरीके से समन भेजने में जहां काफी समय और संसाधनों की खपत होती थी। वहीं, अब यह कार्य कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

विज्ञापन


अब तक समन व वारंट जारी किए जाने के बाद उसे पैरोकार संबंधित थाने तक पहुंचाता था। इसमें काफी वक्त लगता था और कई बार समय से तामील न होने पर देरी का जिम्मेदार एक-दूसरे को बताया जाता था। थानों से भी समन तामील कराने की प्रक्रिया मैनुअल ही होती थी। यानी, यहां से एक पुलिसकर्मी ही संबंधित व्यक्ति तक समन पहुंचाता था। इसमें वक्त के साथ ही मैनपॉवर की भी आवश्यकता पड़ती थी। ई-समन प्रणाली लागू होने से यह दिक्कतें खत्म हो गई हैं।
विज्ञापन


क्या है ई-समन प्रणाली?

डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि ई-समन प्रणाली एक डिजिटल पोर्टल आधारित सेवा है। इसके माध्यम से न्यायालय की ओर से जारी किया गया समन संबंधित थाने और व्यक्ति तक इलेक्ट्रॉनिक रूप से भेजा जाता है। इसमें तामील प्रक्रिया की जानकारी भी हर स्तर पर ऑनलाइन अपडेट होगी। यह व्यवस्था न्यायिक प्रक्रिया को गति देगी। साथ ही जिम्मेदारों को और जवाबदेह भी बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-समन प्रणाली के प्रमुख लाभ

1. समय की बचत : समन तामील की प्रक्रिया अब हफ्तों की बजाय कुछ घंटों या दिनों में पूरी हो सकेगी। इससे न्यायालय की सुनवाई में अनावश्यक देरी नहीं होगी।
2. पारदर्शिता में वृद्धि : समन के तामील की हर जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज होगी। इससे किसी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही की संभावना लगभग न के बराबरी होगी।
3. प्रशासनिक दक्षता : थानों पर समन की मैनुअल एंट्री यानी इसे रजिस्टर में दर्ज करने की आवश्यकता नहीं रहेगी। इससे पुलिसकर्मियों का समय बचेगा।
4. कागज रहित कार्यप्रणाली : इससे पर्यावरण संरक्षण भी हो सकेगा। इससे अब समन की प्रिंट कॉपी की आवश्यकता नहीं होगी।
5. जनता को राहत : संबंधित व्यक्ति को समन की जानकारी समय पर मिलेगी। इससे उन्हें कोर्ट में समय से पेश होने का मौका मिलेगा और गिरफ्तारी जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा।

ई-समन प्रणाली के लागू होने से पुलिस थानों का कार्यभार कम हुआ है। साथ ही समन तामील में जवाबदेही भी बढ़ी है। इससे केसों की सुनवाई की गति तेज होगी और अनावश्यक विलंब से बचा जा सकेगा। - विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed