फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now PhD admission will start for the new session Allahabad University

इलाहाबाद विवि : अब नए सत्र के लिए शुरू होंगे पीएचडी प्रवेश, तैयारी में जुटा विवि प्रशासन

Sun, 28 Aug 2022 08:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Aug 2022 08:24 PM IST
सार

सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इविवि प्रशासन मौजूदा सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागों से रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा जाएगा और इसी आधार पर विज्ञापन जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
Now PhD admission will start for the new session Allahabad University
Prayagraj News : खतरे के निशान के एक मीटर ऊपर बह रहीं गंगा और यमुना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया अब पूरी होने जा रही है। पीएचडी का सत्र एक वर्ष पिछड़ चुका है। इविवि प्रशासन अब नए सत्र 2022-23 के तहत पीएचडी प्रवेश की तैयारी में जुटने जा रहा है। इविवि में अब तक सत्र 2022-23 की पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हो जानी चाहिए थी, लेकिन कोविड के कारण सत्र एक वर्ष पिछड़ा गया और नतीजा कि अभी सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। इस सत्र की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में है। संयुक्त शोध प्रवेश परीक्षा (क्रेट) लेवल-1 के परिणाम जारी कर विभागों को भेजे जा चुके हैं और विभागों ने क्रेट लेवल-2 के तहत इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू की है।

विज्ञापन



सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इविवि प्रशासन मौजूदा सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर सकेगा। सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभागों से रिक्त सीटों का ब्योरा मांगा जाएगा और इसी आधार पर विज्ञापन जारी किया जाएगा। इविवि में बड़ी संख्या में नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। ऐसे में पीएचडी की सीटों की संख्या बढ़नी भी तय है।

विज्ञापन

इविवि में पिछले कुछ महीनों में 100 से अधिक शिक्षकों की भर्ती हुई है, जिनमें असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर शामिल हैं। एक समय में एक शिक्षक को अधिकतम दो विद्यार्थी शोध के लिए मिल सकते हैं। ऐसे में सत्र 2022-23 में पीएचडी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने पर दो सौ से अधिक पीएचडी की नई सीटें शामिल की जा सकती हैं।


उधर, छात्र भी लगातार मांग कर रहें हैं कि सत्र 2022-23 के लिए पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए। हालांकि, नए सत्र के लिए प्रवेश की प्रक्रिया तभी शुरू हो सकती है, जब 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सत्र 2021-22 की प्रवेश प्रक्रिया अंतिम दौर में है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी विभागों में पीएचडी की रिक्त सीटों की गणना की जाएगी और फिर सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed