फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now Ola-Uber cab facility will be available at the junction too

Prayagraj News: अब जंक्शन पर भी मिलेगी ओला-उबर कैब की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Now Ola-Uber cab facility will be available at the junction too
प्रयागराज एयरपोर्ट की तर्ज ओला एवं उबर कैब की सुविधा अब प्रयागराज जंक्शन पर भी मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए प्रयागराज जंक्शन परिसर में विशेष काउंटर भी बनाया जाएगा। रेलवे की तैयारी है कि यह सुविधा प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के साथ अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भी उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर मौजूदा समय में स्टेशन पर उतरने के बाद ही यात्री बाहर आकर कैब आदि की सुविधा ले पाते हैं। जंक्शन परिसर में टैक्सी, कैब आदि का बुकिंग काउंटर न होने से यात्रियों को परेशानी होती है। इसी समस्या का देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मंडल के प्रयागराज जंक्शन समेत अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ओला और उबर कैब के लिए काउंटर खोलने की तैयारी की है। इस बारे में प्रयागराज मंडल के सीनियर डीसीएम हिमांशु शुक्ला का कहना है कि ओला-उबर के काउंटर खोले जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed