फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now hearing on Azam Khan petition in Dungarpur case on July 31

High Court : डूंगरपुर मामले में आजम खां की याचिका पर अब सुनवाई 31 जुलाई को

Fri, 18 Jul 2025 09:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Jul 2025 09:57 AM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सपा नेता आजम खां की डूंगरपुर मामले में दाखिल आपराधिक याचिका पर अब 31 जुलाई को सुनवाई होगी। इसी मामले में ठेकेदार बरकत अली ने भी आपराधिक अपील दाखिल की है। दोनों की अपीलों पर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई चल रही है।

विज्ञापन
Now hearing on Azam Khan petition in Dungarpur case on July 31
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सपा नेता आजम खां की डूंगरपुर मामले में दाखिल आपराधिक याचिका पर अब 31 जुलाई को सुनवाई होगी। इसी मामले में ठेकेदार बरकत अली ने भी आपराधिक अपील दाखिल की है। दोनों की अपीलों पर हाईकोर्ट में एक साथ सुनवाई चल रही है। न्यायमूर्ति समीर जैन की एकल पीठ मामले में सुनवाई कर रही है।

विज्ञापन

रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने 30 मई 2024 को आजम खां को इस मामले में 10 साल की सजा सुनाई थी। इसी सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। डूंगरपुर मामले में अबरार नाम के व्यक्ति ने अगस्त 2019 में रामपुर के गंज थाने में आजम खां, सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां और ठेकेदार बरकत अली समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि दिसंबर 2016 में तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट, घर में तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी दी थी।

विज्ञापन

इस मामले में एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने आजम खां को 10 साल और बरकत अली ठेकेदार को सात साल की सजा सुनाई थी। डूंगरपुर बस्ती को खाली कराने के नाम पर इस बस्ती में रहने वाले लोगों ने लूटपाट, चोरी, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रामपुर के गंज थाने में कुल 12 मुकदमे दर्ज कराए थे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed