फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   now all are waiting for the report of corona

अब रिपोर्ट पर सबकी निगाहें

Thu, 02 Apr 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
now all are waiting for the report of corona
दिल्ली स्थित निजामुद्दीन की तब्लीगी जमात में शामिल होकर आए 9 लोगों को शाहगंज के मुसाफिरखाने से बरामद करने के बाद उनके नमूने जांच के लिए लखनऊ भेेजे गए हैं। प्रशासन के साथ-साथ अब शहरियों की निगाहें भी रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। सभी को डर है कि जिस तरह जमात से लौटे लोगों की वजह से दूसरे राज्यों में संक्रमण बढ़ने के मामले सामने आए हैं, कहीं शहर में भी ऐसा न हो। फिलहाल, मंगलवार रात मुसाफिरखाने से पकड़े गए 37 लोगों को जार्जटाउन स्थित कमला भवन में क्वारंटीन किया गया है। उनके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सुबह डॉक्टरों की टीम पहुंची और जांच के बाद नमूना लिया। इसके अलावा दो अन्य लोगों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं, यह दोनों अलग-अलग राज्यों से हैं।
विज्ञापन

मंगलवार रात शाहगंज स्थित मुसाफिरखाने में कार्रवाई के बाद 9 विदेशियों समेत सभी 37 लोगों को कमला भवन लाया गया था। उनकी जांच के लिए बुधवार सुबह डॉ. आनंद सिंह, डॉ. राहुल सिंह, डॉ. ऋषि सहाय सहित कई डॉक्टरों की टीम पहुंची और उनकी स्क्रीनिंग करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। हालांकि, अभी शुरुआती जांच में सभी का स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। उनके तापमान भी सामान्य रिकार्ड हुए हैं। किसी को खांसी, बुखार की समस्या नहीं रही और न अभी किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिलें हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद 37 लोगों में से सभी सात इंडोनेशियाई नागरिकों के साथ केरल और पश्चिम बंगाल के एक-एक निवासी का नमूना जांच के लिए केजीएमयू भेजा है। इसके अलावा मुंबई और राजस्थान के एक-एक नागरिक का नमूना भी लिया गया है। सीएमओ मेजर डॉ. डीएस बाजपेयी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया, क्वारंटीन हुए लोगों में 26 पुरुष, छह बच्चे और पांच महिलाएं हैं। उनकी निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करेली स्थित हेरा मस्जिद में बुधवार को 11 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इसमें नौ थाईलैंड के हैं, जबकि दो केरल के रहने वाले हैं। पुलिस की रिपोर्ट पर जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम मस्जिद में पहुंची थी। जानकारी के मुताबिक ये नागरिक कई दिनों से यहां रह रहे हैं। मंगलवार को शाहगंज स्थित मुसाफिरखाने में 37 लोगों के पकड़े जाने के बाद हेरा मस्जिद के संचालकों ने सतर्कता दिखाते हुए जांच कराने की मांग की। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को भी दी। कंट्रोल रूम को जानकारी मिलने के बाद यहां से स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजा गया। डॉ. अंकित राजा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने मस्जिद में रह रहे सभी नौ थाईलैंड और दो केरल के नागरिकों की जांच की। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कर परीक्षण किया गया। हालांकि, किसी में जुकाम, बुखार की समस्या नहीं मिली। लेकिन, उन्हें 14 दिनों के लिए क्वारंटीन पर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed