फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notification for Special TET released; exam to be held on November 3, online applications begin on September 5

यूपी : स्पेशल टीईटी का विज्ञापन जारी, तीन नवंबर को होगी परीक्षा, पांच सितंबर से शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

Thu, 03 Sep 2026 08:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 08:39 PM IST
सार

UP Special Tet Exam Date : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को स्पेशल टीईटी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से जारी विज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया है कि यह परीक्षा तीन नवंबर को आयोजित कराई जाएगी।

विज्ञापन
Notification for Special TET released; exam to be held on November 3, online applications begin on September 5
स्पेशल टीईटी परीक्षा का विज्ञापन जारी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से बृहस्पतिवार को स्पेशल टीईटी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार की ओर से जारी विज्ञापन में यह स्पष्ट किया गया है कि यह परीक्षा तीन नवंबर को आयोजित कराई जाएगी। इसमें प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन

आयोग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण (ओटीआर) एवं आवेदन प्रारंभ होने की तिथि पांच सितंबर तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि चार अक्टूबर निर्धारित की गई है, जबकि ऑनलाइन आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि आठ अक्टूबर 2026 होगी। विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन तीन नवंबर 2026 को कराया जाना तय है।

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षकों के लिए अनिवार्य किया था टीईटी

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने एक सितंबर 2025 को शिक्षकों के मामले में अहम आदेश जारी किया था। आदेश में कहा गया था कि 31 अगस्त 2028 तक सभी कार्यरत शिक्षकों को टीईटी पास करना अनिवार्य होगा। वहीं, पांच वर्ष से कम सेवा वाले शिक्षकों को बिना टीईटी के सेवा जारी रखने की अनुमति दी गई है। इस आदेश के बाद शिक्षकों ने कई दिनों तक अलग-अलग शहरों व लखनऊ में धरना प्रदर्शन भी किया। शिक्षकों के प्रभावित होने के दृष्टिगत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों तथा विशेष शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित किए जाने के संबंध में दो सितंबर को निर्देश जारी किए गए। इसके बाद बृहस्पितवार को चयन आयोग की ओर से विज्ञापन भी जारी कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा, अर्हता पूरी करने वाले ही करें आवेदन

बताया कि परीक्षा में प्रतिभाग करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) व्यवस्था लागू की गई है। अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर पूर्ण करना होगा। इसके पश्चात ही वे विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विस्तृत विज्ञापन एवं निर्देश आयोग की वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ पर उपलब्ध हैं। आयोग के अध्यक्ष ने अभ्यर्थियों से अपील किया है कि आवेदन करने से पूर्व विस्तृत विज्ञापन एवं उसमें दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें तथा निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही निर्धारित अवधि में अपना आवेदन प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed