फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notice to Azam Khan on Jaya Prada's petition

जया प्रदा की याचिका पर आजम खां को नोिटस

Thu, 18 Jul 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Notice to Azam Khan on Jaya Prada's petition
Notice to Azam Khan on Jaya Prada's petition
सभी केंद्र: मुरादाबाद के लिए खास
विज्ञापन

00000000000000000
जया प्रदा की याचिका पर आजम खां को नोटिस
प्रयागराज। रामपुर के सपा सांसद मो. आजम खां और अन्य लोगों को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी किया है। उनके खिलाफ रामपुर से भाजपा प्रत्याशी रहीं जया प्रदा ने चुनाव याचिका दाखिल कर निर्वाचन को चुनौती दी है। याचिका की अगली सुनवाई 21 अगस्त को होगी। याचिका पर न्यायमूर्ति एसडी सिंह सुनवाई कर रहे हैं। याची के अधिवक्ता केआर सिंह का कहना है कि जया प्रदा ने दो आधारों पर आजम खां के चुनाव को चुनौती दी है। एक उन्होंने जौहर विश्वविद्यालय रामपुर के कुलाधिपति के लाभ के पद पर रहते हुए लोकसभा चुनाव लड़ा। कानून के तहत कोई लाभ का पद रखते हुए चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। दूसरा, यह कि उन्होंने धार्मिक आधार पर मतदाताओं की भावनाएं भड़काकर वोट मांगा। इन दोनों आधारों पर चुनाव निरस्त करने की मांग की गई है। कोर्ट ने पत्रावली देखने के बाद कहा कि प्रथम दृष्टया मामला विचारणीय है। सभी विपक्षी पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed