Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Notice to a dozen student leaders of iVivi

इविवि के एक दर्जन छात्र नेताओं को नोटिस

Wed, 05 Sep 2018 02:07 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Wed, 05 Sep 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
Notice to a dozen student leaders of iVivi
allahabad - फोटो : allahabad
 रोक के बावजूद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) परिसर जुलूस निकालकर चुनाव प्रचार करने वाले दो छात्र नेताओं को इविवि प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही चेतावनी के बावजूद विश्वविद्यालय से पोस्टर-बैनर न हटाए जाने के मामले में 11 अन्य छात्रों को भी नोटिस जारी किया गया है और उन्हें निलंबन एवं निष्कासन के साथ चुनाव के लिए अपात्र घोषित किए जाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


बीए द्वितीय वर्ष के छात्र आदित्य सिंह और एमए अंग्रेजी के छात्र सचिन शर्मा ने मंगलवार को 100 से अधिक साथियों के साथ हिंदू हॉस्टल से लेकर विश्वविद्यालय परिसर तक जुलूस निकाला। परिसर में दोनों छात्र नेताओं के समर्थन जमकर नारेबाजी की गई। इविवि प्रशासन की ओर से इस पूरे घटनाक्रम की विडियोग्राफी कराई गई। चुनाव प्रचार के लिए तीन एवं चार अक्तूबर को दिन निर्धारित किया गया है। इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरएस दुबे ने दोनों संभावित प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर दिया और वीडियोग्राफी समेत अन्य साक्ष्य चुनाव अधिकारी को भेजकर संबंधित छात्रनेताओं के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की गई। यह चेतावनी भी दी गई कि दोबारा ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा चेतावनी के बावजूद चुनाव प्रचार के लिए लगे पोस्टर-बैन न हटाए जाने पर छात्र नेता नितेश सिंह राजपूत, नेहा यादव, उदय प्रकाश यादव, सत्यम पांडेय, रजनीश तिवारी नंदन, बादल सिंह, अतेंद्र सिंह, संदीप वर्मा, शिवम सिंह, ऋषभ द्विवेदी और राहुल यादव को भी नोटिस जारी किया गया है। इसे अनुशासनहीनता मानते हुए छात्र नेताओं को दो दिनों के भीतर परिसर से पोस्टर-बैनर हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही चेतावनी दी गई कि पोस्टर-बैनर नहीं हटाए तो उनके खिलाफ निलंबन एवं निष्कासन की कार्रवाई की जा सकती है और उन्हें चुनाव के लिए अपात्र घोषित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमपी में डॉ. अर्चना चुनाव अधिकारी नियुक्त
इलाहाबाद। सीएमपी डिग्री कॉलेज के छात्रसंघ चुनाव के लिए डॉ. अर्चना पांडेय को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह रसायनशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। सीएमपी में एक सप्ताह के भीतर चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव अधिकारी डॉ. अर्चना विज्ञान परिषद से सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं और नवाचार क्लब अध्यक्ष, अभिभावक शिक्षक संघ की संयोजक जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed