फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Not a leader of family and casteism, but a public servant: Swatantra Dev Singh

परिवार और जातिवाद का नेता नहीं, चाहिए जनसेवक: स्वतंत्र देव सिंह

Wed, 10 Nov 2021 12:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 10 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Not a leader of family and casteism, but a public servant: Swatantra Dev Singh
खीरी के परमानंद महाविद्यालय के मैदान में भाजपा की ओर से आयोजित जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष स्वत्रंत देव सिंह का अभिंदन किया गया। अमर उजाला। - फोटो : Prayagraj
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मंगलवार को परिवार और जातिवाद के नाम पर विपक्षी दलों पर हमलावर रहे। कोरांव के डिहार खीरी के परमानंद महाविद्यालय में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती समारोह में उन्होंने वंशनाद को नकारते हुए जनसेवक को चुनने की अपील की।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ने भर्तियों में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले पुलिस भर्ती के चयनितों की सूची सैफई से जारी होती थी। वहीं योगी सरकार में चयन का आधार सिर्फ योग्यता है। स्वतंत्र देव ने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले अब अयोध्या में माथा टेक रहे हैं। उन्होंने कहा कि महापुरुषों का सम्मान हो इसलिए देश और प्रदेश में राष्ट्रवादी सरकार चाहिए।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसेवा के लिए अपने पिता की अंत्योष्टि में भी नहीं गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुनापार जिला अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने की। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने 51 किग्रा की माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, पुष्पराज सिंह पटेल, अशोक पांडेय, विधायक राज मणी कोल, डॉ.अजय कुमार, नीलम करवरिया, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष विभूति नारायण सिंह, नरेंद्र देव पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी आदि शामिल रहे। सर्किट हाउस में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक उदयभान करवरिया, विधायक दीपक पटेल, गुरुप्रसाद मौर्य, डॉ.एलएस ओझा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed