फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Northern Football Academy became the champion

स्पोर्ट्स : फुटबॉल प्रतियोगिता में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी बना चैंपियन

Sun, 31 Jul 2022 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Jul 2022 08:20 PM IST
सार

अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष  के अनुसार  फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि डॉ सर्वेश गुप्ता (एमबीबीएस) कंसलटेंट कैंसर सर्जरी विभाग कमला नेहरू हस्पताल प्रयागराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया

विज्ञापन
Northern Football Academy became the champion
Prayagraj News : विजेता फुटबॉल टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी प्रयागराज  द्वारा विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा मैदान पर खेली जा रही  स्व. आरती एवं एसपी घोष स्मारक फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल (ब्लू) टीम को 7-5  से हराकर विजेता बनी I 

विज्ञापन



अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक एवं आयोजन सचिव इंद्रनील घोष  के अनुसार  फ़ाइनल मैच के मुख्य अतिथि डॉ सर्वेश गुप्ता (एमबीबीएस) कंसलटेंट कैंसर सर्जरी विभाग कमला नेहरू हस्पताल प्रयागराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया
विज्ञापन



मुख्य अतिथि डॉ सर्वेश गुप्ता ने विजेता टीम नॉर्दन अकादमी एवं विशिष्ट अतिथि जयंत कुमार घोष ने उपविजेता टीम विष्णु भगवान को पुरस्कृत किया I  इंद्रनील घोष ने मुख्य अतिथि डॉ सर्वेश गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। विजेता टीम मध्यांतर में 2 -1 गोल से आगे थी I
विज्ञापन
विज्ञापन



विजेता टीम नॉर्दन अकादमी की ओर से  अखिलेश चंद्र, देवेंद्र कुशवाहा, प्रवर धनराज सिंह, आज़ाद पांडेय, विभु वालिआ, शांतनु सिंह, श्रीयश पांडेय  सभी ने एक एक गोल कियेI पराजित टीम वीबीपीएस की ओर से कुंदन सिंह, हर्षवर्धन, हर्षित ओझा, मो. शादाब, इवान सिंह राजपूत ने एक एक गोल किएI इंद्रनील घोष ने कार्यक्रम का संचालन किया, जबकि सुप्रतीक चटर्जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार अखिलेश चंद्र को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed