फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Northern Football Academy advances to the quarterfinals with a thrilling win, scoring a last-minute goal t

Sports News : रोमांचक जीत के साथ नॉर्दन फुटबॉल अकादमी क्वार्टर फाइनल में, अंतिम क्षणों में गोल करके दिलाई जीत

Sun, 26 Oct 2025 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Oct 2025 06:26 PM IST
सार

बस्ती जिले में प्रारंभ हुई बस्ती सॉकर लीग राज्य स्तरीय क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता  के पहले दिन प्री क्वार्टरफाइनल मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने मेजबान बस्ती बॉयज फुटबॉल टीम को 2 -1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन
Northern Football Academy advances to the quarterfinals with a thrilling win, scoring a last-minute goal t
नार्दर्न फुटबॉल एकेडमी की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बस्ती जिले में प्रारंभ हुई बस्ती सॉकर लीग राज्य स्तरीय क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता  के पहले दिन प्री क्वार्टरफाइनल मैच में नॉर्दन फुटबॉल अकादमी ने मेजबान बस्ती बॉयज फुटबॉल टीम को 2 -1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष के अनुसार  मैच के प्रथम हाफ में नॉर्दन के कप्तान हर्षित ओझा ने शादाब के पास पर गोल करके टीम को एक गोल से आगे कर दिया। खेल के दूसरे हॉफ में अलोक प्रजापति ने महेंद्र के क्रॉस पर दूसरा गोल करके टीम को दो गोल से बढ़त बना दी। मैच के अंतिम क्षणों में बस्ती बॉयज ने एक गोल किया एवं मैच समाप्ति पर नॉर्दन ने क्वार्टरफाइनल मैच 2 -1 से जीता। 
विज्ञापन

नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की टीम में हर्षित ओझा (कप्तान), अनिकेत मौर्या, विभुद्ध शर्मा, सृजन सिंह, महेंद्र,  मोहम्मद शादाब, निशांत मिश्रा, जयनाथ  मिश्रा, अलोक प्रजापति, रोहित पांडेय, विशेष गौतम, आयुश, प्रेम, राजा आदि हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक इंद्रनील घोष और सहायक प्रशिक्षक राहुल वर्मा हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed