{"_id":"829e8cf8-c839-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"north-central-railway-started-helpline-for-women-safety","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में हो छेड़छाड़ तो महिलाएं यहां करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में हो छेड़छाड़ तो महिलाएं यहां करें शिकायत
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2013 01:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में छेड़खानी और छिनैती की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने पहल की है।
विज्ञापन
महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए जोन ने टोल-फ्री नंबर 18001805315 मंगलवार से शुरू किया है।
24 घंटे चालू रहने वाले इस नंबर को मोबाइल से मिलाने पर ‘0’ लगाना पड़ेगा। इस नंबर को जोन के सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से संचालित किया जाएगा।
जोनल मुख्यालय में महाप्रबंधक आलोक जौहरी ने इसका उद्घाटन किया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सेवा के जरिए महिला यात्रियों को न सिर्फ बेहतर सुरक्षा मिलेगी, बल्कि एनसीआर परिक्षेत्र में यात्रियों को सुरक्षित यात्रा का एहसास कराने में भी सफल रहेंगे।
उन्होंने इलाहाबाद, आगरा और झांसी मंडलों के सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि टोल-फ्री नंबर पर आने वाली कॉल को गंभीरता से सुनें और जरूरत पड़े तो त्वरित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
इसके साथ ही जोन में फ्रंट लाइन स्टाफ यानी यात्री के सीधे संपर्क में आने वाले वाणिज्य विभाग और सुरक्षा विभाग के कर्मियों को सेंसीटाइज किया जा रहा है।