{"_id":"5cbf6c2dbdec2214161d7af5","slug":"nomination-of-congress-26-with-yogesh-on-the-last-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन कांग्रेस के योगेश संग 26 का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन कांग्रेस के योगेश संग 26 का नामांकन
Wed, 24 Apr 2019 01:19 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद और फूलपुर संसदीय सीट से आखिरी दिन कुल 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इलाहाबाद से कांग्रेस के योगेश शुक्ला ने भी नामांकन किया। इलाहाबाद के लिए मंगलवार को सात लोगों ने पर्चा भरा। इस तरह से इस सीट के लिए कुल 23 लोगों ने दावेदारी की है। वहीं फूलपुर के लिए 19 नामांकन हुए। इस तरह से कुल 39 प्रत्याशी मैदान में आ गए हैं। अधिक संख्या होने की वजह से नामांकन की प्रक्रिया देर शाम तक चली।
विज्ञापन
आख्रिरी दिन नामांकन के लिए सुबह 11 बजे से ही कलेक्ट्रेट परिसर में प्रत्याशियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। फूलपुर सीट के लिए तो दावेदारों की कतार कुछ ज्यादा ही लंबी हो गई। इसकी वजह से देर शाम तक नामांकन की पूरी की गई। सपा के दोनों प्रत्याशियों ने मंगलवार को भी नामांकन किया।
विज्ञापन
वे समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। फूलपुर सीट से प्रगतिशील समजवादी पार्टी की प्रिया सिंह पौल ने भी नामांकन किया। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास दिन भर समर्थकों का जमावड़ा बना रहा।
विज्ञापन
000