फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nomination in the University today, 159 forms sold

इविवि में नामांकन आज, 159 फॉर्म बिके

Fri, 06 Oct 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 06 Oct 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
Nomination in the University today, 159 forms sold
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन शुक्रवार को होगा। बृहस्पतिवार तक सभी पदों के लिए कुल 159 नामांकन फॉर्म बिके। पिछले साल के मुकाबले इस बार चार नामांकन पत्र कम बिके। सबसे अधिक फॉर्म अध्यक्ष पद के लिए बिके। नामांकन के दौरान इविवि परिसर में प्रवेश और वाहन पार्किंग आदि के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नामांकन कला संकाय में होना है, सो शुक्रवार को कला संकाय स्थित सभी विभागों की कक्षाएं स्थगित रहेंगी।
विज्ञापन


नामांकन विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन में छह अक्तूबर को सुबह नौ से अपराह्न दो बजे तक होगा और शाम पांच बजे के बाद नामांकित प्रत्याशियों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। विभिन्न पदों के लिए बिके कुल 159 नामांकन पत्रों में सर्वाधिक 29 फॉर्म अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशी ले गए हैं। वहीं, उपाध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए 28-28 फॉर्म, संयुक्त मंत्री के लिए 17, सांस्कृतिक सचिव के लिए 13, स्नातक प्रतिनिधि के लिए 24 और परास्नातक एवं शोध प्रतिनिधि के लिए 20 फॉर्म बिके हैं। पिछले साल कुल 163 नामांकन फॉर्म बिके थे।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. आरके सिंह की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं कि नामांकन कराने के लिए प्रत्याशी अपने एक प्रस्तावक एवं एक अनुमोदक के साथ केपीयूसी गेट से सुबह नौ बजे से अपराह्न दो बजे तक ही प्रवेश करेंगे। नामांकन के बाद यूनियन गेट से बाहर निकलेंगे। शांतिपूर्ण नामांकन एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त प्रॉक्टोरियल बोर्ड पुलिस बल एवं विश्वविद्यालय सुरक्षाकर्मियों के साथ परिसर में निरंतर उपस्थित रहेंगे। पार्किंग की व्यवस्था के तहत बैंक एवं मीडिया कर्मियों के वाहन निराला आर्ट्स गैलरी, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के वाहन तिलक भवन (केंद्रीय पुस्तकालय) के पास और शिक्षकों के वाहन प्रॉक्टर ऑफिस के सामने खड़े होंगे। नामांकन के लिए छात्रसंघ भवन को चारों तरफ से बैरिकेडिंग से घेर दिया गया है और परिसर छावनी में तब्दील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमपी डिग्री कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के तहत वहां बृहस्पतिवार को नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई। विभिन्न पदों के लिए कुल 59 फॉर्म बिके और इनमें से 50 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 13 फॉर्म बिके और 11 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए 10 में से आठ, महामंत्री पद के लिए 12 में से नौ, संयुक्त मंत्री के लिए सात में से पांच, सांस्कृति सचिव के लिए पांच, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए पांच, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए दो, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन एवं विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।

सीएमपी में छह अक्तूबर को दिन में 11 से दोपहर दो बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी, नामांकन पत्रों की जांच होगी और आपत्तियों का निस्तारण भी होगा। विभिन्न पदों के लिए नामांकन कराने वाले प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं: अध्यक्ष- आदर्श कुमार सिंह, अंकित सिंह, विजय प्रताप सिंह, विक्रांत यादव, प्रिंस जायसवाल, आशीष सिंह, संगीता मिश्रा, आशु शुक्ला, सत्यम श्रीवास्तव, ऋभष सिंह यादव एवं जितेंद्र सिंह। महामंत्री- शेखर मिश्र, विक्रम सिंह, सौम्या शुक्ला, निधि मिश्रा, शिवम सिंह, शुभम सिंह, शिवम, आशुतोष शुक्ला एवं संदीप द्विवेदी। उपाध्यक्ष- अभिषेक यादव, उज्ज्वल पांडेय, वरुण सिंह, सुमित कुमार गौतम, चेतन कुमार, सुनील कुमार, चक्रधारी तिवारी एवं सौरभ यादव। संयुक्त मंत्री- मंतशा हसनैन, वैशाली मौर्या, अभय राज यादव, आकाश मिश्र एवं राज कुमार साहू। सांस्कृतिक सचिव- विशाल चंद्र शुक्ला, अरविंद कुमार केशरी, शुभम दुबे, आनंद कुशवाहा एवं आशीष मौर्य। कला संकाय प्रतिनिधि- मोहम्मद जाकिर, पवन कुमार अग्रहरि, पुष्पेंद्र विश्वकर्मा, अंकित कुमार बारी एवं शिवम सिंह। वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि- अभय राज एवं राज मौर्या। विज्ञान संकाय प्रतिनिधि- नवीन कुमार तिवारी, आशीष कुमार सिंह एवं शोएब अख्तर। विधि संकाय प्रतिनिधि- वागीश हरि त्रिपाठी एवं क्षितिज राम दुबे।

इलाहाबाद डिग्री कॉलेज (एडीसी) और ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में भी बृहस्पतिवार को नामांकन फॉर्मों की बिक्री की प्रक्रिया पूरी हो गई। दोनों कॉलेजों में भी शुक्रवार को नामांकन होगा। एडीसी में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11, उपाध्यक्ष पद के लिए पांच, महामंत्री के लिए आठ, संयुक्त मंत्री के लिए तीन, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए छह, कला संकाय प्रतिनिधि के लिए तीन, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि के लिए दो और विधि संकाय प्रतिनिधि के लिए दो फॉर्म बिके जबकि विज्ञान संकाय प्रतिनिधि के लिए कोई फॉर्म नहीं बिका। एडीसी में शुक्रवार को दिन में 11 से दोपहर दो बजे तक नामांकन होगा। वहीं, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक नामांकन होगा। ईश्वर शरण में विभिन्न पदों के लिए कुल 59 फॉर्म बिके हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए 14, उपाध्यक्ष के लिए 10, महामंत्री के लिए 11, संयुक्त मंत्री के लिए 15 और सांस्कृतिक सचिव के लिए नौ फॉर्म लिए गए हैं।


यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) छात्रसंघ चुनाव में प्रथम स्तर पर कक्षा वर्ग प्रतिनिधियों के चुनाव में वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। लिंगदोह कमेटी की संस्तुतियों के अनुरूप 23 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र अवैध घोषित किए गए हैं। जिन नामांकनों को अवैध घोषित किया गया है, उनमें से अधिकांश प्रत्याशियों की उम्र लिंगदोह की ओर से निर्धारित आयु सीमा से भी कम है। चुनाव में कुल 86 प्रत्याशी निर्विरोध कक्षा प्रतिनिधि चुने जाएंगे। 10 कक्षा वर्गों में कोई नामांकन नहीं हुआ है। कक्षा वर्ग प्रतिनिधियों का चुनाव एवं निर्वाचक मंडल का गठन नौ अक्तूबर को होगा। द्वितीय स्तर में छात्रसंघ के पदाधिकारियों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संयुक्त मंत्री,  सांस्कृतिक सचिव एवं कोषाध्यक्ष) का चुनाव कक्षा वर्ग के प्रतिनिधि 14 अक्तूबर को करेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed