{"_id":"6ac16c654b9fae488104a523","slug":"noise-of-complaints-silence-of-solutions-allahabad-news-c-407-1-sald1005-21120-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शिकायतों का शोर, समाधान माैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शिकायतों का शोर, समाधान माैन
Sun, 04 Oct 2026 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
मेजा में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनते अधिकारी। संवाद
मांडा के पयागपुर रमगढ़वा के ग्रामीण रामकृष्ण ने 67 बार समाधान दिवस में शिकायत की लेकिन उसके घर तक जाने वाले रास्ते पर हुए अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका।
थक हार कर फिर शनिवार को मेजा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में रास्ते में हुए अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की है। इस बार प्रशासनिक अधिकारियों ने समाधान का आश्वासन दिया है।
औंता तुलापुर के शशिकांत शुक्ला ने शिकायत की कि उनके घर तक जाने वाला रास्ता बाधित है। 10 बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत कर चुका हूं लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका। जेवनिया के ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके गांव में सांड़ का उत्पात बना हुआ है।
विज्ञापन
महीने भर पहले सांड के हमले से एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं, हरिशंकर पांडेय गंभीर रूप से जख्मी हैं। निबैया प्रधान अनिल कन्नौजिया ने शिकायत की कि गांव में 29 तालाब दस्तावेज में दर्ज हैं लेकिन दो ही अस्तित्व में हैं। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सैकड़ों शिकायतें दर्ज, निस्तारण बेहद कम
शनिवार को विभिन्न तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किए गए। इनमें कई शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन मौके पर उनका निस्तारण बहुत कम हो सका।
करछना में एडीएम सिटी मंगलेश दुबे की अध्यक्षता में 310 शिकायतें मिलीं, जिनमें से एक का भी समाधान नहीं हुआ। बार एसोसिएशन करछना ने शौचालय की खराब स्थिति और स्थायी सफाई कर्मी की मांग की। बारा में नगर मजिस्ट्रेट दिनेश सिंह की अध्यक्षता में 294 शिकायतों में से राजस्व की 17 शिकायतें निस्तारित हुईं।
राम जतन सिंह ने भूमि पर कब्जे और धमकी का आरोप लगाया। कोरांव में एसडीएम ठाकुर प्रसाद की अध्यक्षता में 293 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 9 राजस्व संबंधी शिकायतें हल की गईं। प्रदेश लेखपाल संघ ने समाधान दिवस का बहिष्कार कर 10 सूत्री मांग पत्र सौंपा।
फूलपुर तहसील में एडीएम आपूर्ति विजय कुमार शर्मा की अध्यक्षता में 487 शिकायतें आईं। इनमें सर्वाधिक 316 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थीं, पर केवल पांच का ही निस्तारण हो सका। अधिकारियों ने समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
सोरांव में उप जिलाधिकारी भारती मीणा की अध्यक्षता में 520 शिकायती पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 348 राजस्व विभाग से जुड़े थे। यहां भी राजस्व के केवल पांच शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को जांच कर शीघ्र हल करने के निर्देश दिए गए।