फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No one like mother , mother 's choice

मां जैसा कोई नहीं, मां का कोई विकल्प नहीं

Mon, 09 May 2016 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 09 May 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
No one like mother , mother 's choice
मदर्स डे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
आठवीं क्लास की शिल्पी ने जब अपनी मम्मी को सुबह अपने हाथों से बना कार्ड गुलाब के फूल के साथ गिफ्ट कर हैप्पी मदर्स डे मां, आई लव यू कहा तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। उन्होंने शिल्पी के माथे को प्यार से चूमा और गले लगा लिया। वहीं कर्नलगंज की अर्चना शर्मा को जब उनके दिल्ली में जॉब कर रहे बेटे मयंक ने जब आनलाइन शापिंग साइट के जरिए उन्हें जब सरप्राइज गिफ्ट भिजवाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मयंक भले ही मां के पास नहीं था लेकिन उसने गिफ्ट के जरिए अपनी मम्मी को इस बात का अहसास कराया कि वह उनके लिए कितनी खास है। 
विज्ञापन


शिल्पी और मयंक की तरह रविवार को मदर्स डे पर सभी ने अपनी मां को फी गुड कराया। अपनी जिंदगी को हर एक पल बल बच्चों की बेहतरी के लिए न्यौछावर करनी वाली मां को सभी ने इस बात का अहसास दिलाया कि उनकी जिंदगी में मां कितनी स्पेशल हैं। किसी ने अपने हाथों से बना कार्ड दिया तो किसी ने अपनी पॉकेट मनी जोड़ कर गिफ्ट किया। जो बच्चे अपनी मां से दूर थे उन्होंने फोन, व्हाइट्स ऐप और सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए मां को मदर्स डे विश किया। गिफ्ट शॉप पर मदर्स डे स्पेशल गिफ्ट खरीदने और फूलों की दुकानों पर फूल, बुके खरीदने के लिए भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन


सेंट पीटर्स चर्च म्योराबाद में मदर्स डे पर मांओं की सलामती के लिए विशेष प्रार्थना पल्ली पुरोहित रेव्ह. प्रवीण मैसी की देखरेख में की गई। उन्होंने कहा कि मां ईश्वर का सबसे अनमोल उपहार है। जिसे उसने सृष्टि के संचालन के लिए भेजा हैं। इस दौरान बच्चों ने अपने व्यक्तित्व विकास में मां के योगदान को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद संग्रहालय में मदर्स डे पर प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। माता और शिशु के संबंधों पर केंद्रित प्रदर्शनी में लघुचित्र, आधुनिक चित्र, मूर्तिशिल्प और प्रतिकृति के माध्यम से विषय को अभिव्यक्ति प्रदान की गई। मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. राज बवेजा ने कहा कि एक चिकित्सक के रूप में मातृत्व सुख महिलाओं को प्रदान करने में मुझे आत्मिक खुशी मिलती है। डॉ. सरोज धींगरा ने अभिभावकों से बच्चों को संस्कारित बनाने की अपील की। तमन्ना नर्सिंग इंस्टीट्यूट निदेशक डॉ. नजमी रहमान ने कम होते लिंग अनुपात और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए कड़े कानून बनाने पर जोर दिया। डॉ. शांति चौधरी ने भी विचार व्यक्त किये। श्वेता सिंह, डॉ. संजू मिश्रा ने अपने जीवन के संस्मरणों और अनुभूतियों को साझा किया। संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित ने धन्यवाद ज्ञापन, संचालन डॉ. राजेश मिश्रा और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुनील गुप्ता ने किया।

बचपन प्ले स्कूल अल्लापुर की ओर से मदर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने मां के चरण स्पर्श किये। मांओं के लिए पासिंग द बाल, शो योर टैलेंट, शेयर योर वियूज प्लीज आदि खेल भी हुए। कार्यक्रम में मोस्ट टैलेंट मदर पुष्पांजलि सिंह, सोनल बाजपेई, क्षमा पांडेय, मोस्ट एक्टिव मदर मंदाकिनी गुप्ता, संचिता अग्रवाल, सोना देवी और मोस्ट स्माईलिंग मदर का खिताब सुरुचि शुक्ला, सरिता सिंह, सुषमा कैथवास को दिया गया। मुख्य अतिथि कलावती ने सभी को सम्मानित किया। स्कूल निदेशक योगेश यादव ने सभी मांओं को शुभकामनाएं दी।


आइडियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष शुजाउल हुदा ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं को बढ़ावा दिया। विनय पांडेय ने कहा कि बेटी एक दिन मां बनती है और मां ही बच्चों की पहली गुरु होती है। कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकना चाहिए। ऐसा काम करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। कार्यक्रम में वर्षा, वैशाली सिन्हा, वैष्णवी सोनकर, शैलजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed