{"_id":"6081847f754a7a79d17a5859","slug":"no-corona-for-schools-asking-for-three-months-fee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" स्कूलों के लिए कोरोना नहीं, मांग रहे तीन महीने की फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों के लिए कोरोना नहीं, मांग रहे तीन महीने की फीस
Thu, 22 Apr 2021 07:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Apr 2021 07:43 PM IST
सार
- पहले बढ़ाई फीस अब स्कूल वाले एक साथ तीन महीने की फीस के लिए बना रहे दबाव
- स्कूलों की मनमानी ऑनलाइन क्लास के समय स्कूल ड्रेस में बच्चों को बैठने के लिए कहा
विज्ञापन
prayagraj news : money
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिभावकों को स्कूलों की ओर से कहा गया है कि वह तीन महीने की एक साथ फीस जमा करें। तीन महीने की फीस एक साथ नहीं जमा करने पर स्कूल वालों ने पेनाल्टी वसूल करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते 2020-21 शैक्षिक सत्र में स्कूलों ने सरकार के आदेश के बाद एक महीने की फीस जमा करने का विकल्प दिया था। अब नए शैक्षिक सत्र में सरकार एवं स्थानीय प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई आदेश जारी नहीं करने के बाद अब स्कूल वाले मनमानी पर उतारू हैं। शहर के ब्वायज हाईस्कूल, गर्ल्स हाईस्कूल, आईपीईएम इंटरनेशन स्कूल, टैगोर पब्लिक स्कूल, पतंजलि समूह के सभी स्कूलों सहित शहर के दूसरे स्कूल तीन महीने की फीस वसूल रहे हैं। एक साथ तीन महीने की फीस वसूलने पर कोर्ट की भी मनाही है। कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि अभिभावकों पर एक साथ दो, तीन महीने की फीस जमा करने का दबाव नहीं बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
demo
ऑनलाइन क्लास
- फोटो : पीटीआई
अभिभावकों का कहना है कि 2020-21 शैक्षिक सत्र की अपेक्षा इस बार उनकी हालत अधिक खराब है। हर परिवार में कोई न कोई संक्रमित है। ऐसे में अभिभावक बच्चों की तीन महीने की फीस जमा करें कि अपनों का इलाज कराएं। अभिभावकों ने जब स्कूल से संपर्क किया तो उन्हें बताया गया कि इस बार सरकार की ओर से कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है।
ऐसे में वह तीन महीने की फीस वसूलेंगे। इन स्कूलों से इतर भी कुछ ऐसे स्कूल भी हैं जो अभिभावकों के हित में एक महीने की फीस ले रहे हैं। सेंट जोसफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर थामस कुमार का कहना है कि पिछले शैक्षिक सत्र में बड़ी संख्या में अभिभावकों के फीस नहीं जमा करने के बाद भी वह एक महीने की फीस जमा करने का विकल्प दे रहे हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा का कहना है कि उनके पास इस संबंध में शिकायत आई हैं, जल्द ही इस संबंध में स्कूलों को एक महीने की फीस लेने के बारे में कहा जाएगा।