{"_id":"68986ec134f73fdef90262e3","slug":"no-clue-found-about-the-leopard-hidden-in-malkhanpur-even-on-the-second-day-tranquilizer-specialist-arrived-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : गांव में छिपे तेंदुआ का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, कानपुर से पहुंचे ट्रैंकुलाइजर विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : गांव में छिपे तेंदुआ का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, कानपुर से पहुंचे ट्रैंकुलाइजर विशेषज्ञ
Sun, 10 Aug 2025 03:40 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 10 Aug 2025 03:40 PM IST
सार
हनुमानगंज के मलखानपुर धनैचा गांव में छिपे आदमखोर तेंदुआ का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। वन विभाग की टीम ने जेसीबी से दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुआ का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
मलखानपुर धनैचा गांव में तेंदुआ को खोजते वन विभाग के कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
हनुमानगंज के मलखानपुर धनैचा गांव में छिपे आदमखोर तेंदुआ का दूसरे दिन भी सुराग नहीं लगा। वन विभाग की टीम ने जेसीबी से दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन तेंदुआ का कहीं पता नहीं चला। इससे पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। लोगों को घरों से न निकलने की सलाह दी गई है। ड्रोन से भी तेंदुआ की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
हनुमानगंज क्षेत्र के धनैचा, मलखानपुर गांव में शनिवार शाम करीब 7.30 बजे कानपुर से ट्रेंकुलाइजर विशेषज्ञ डॉ. नासिर अपने सहयोगी के साथ पहुंचे। रात दो बजे तक सर्च अभियान चलाया। सर्च आपरेशन के दौरान थर्मल ड्रोन से लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया गया पर तेंदुए का पता नहीं चला। रविवार को सुबह डॉ. नासिर ने जेसीबी पर बाहर बैठ कर पूरे खेत का निरीक्षण किया, लेकिन तेंदुआ नहीं मिला।
विज्ञापन
रेंजर फूलपुर लक्ष्मीकांत दुबे ने बताया कि तेंदुआ रात में ही किसी समय आगे निकल गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है। छोटे बच्चों को रात में घर से बाहर अकेले नहीं निकलने देने की हिदायत दी गई है। जनपद के सभी रेंजों में सूचना दे दी गई है। जहां भी तेंदुए की लोकेशन मिलती है उसका रेस्क्यू किया जाएगा। जब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं जाता तब तक सर्च आपरेशन चलता रहेगा।
विज्ञापन